IND vs AUS Final: ड्रोन, लेजर और एयर शो के साथ फ्री में इतने सारे शो देख पाएंगे फैंस, नोट कर लीजिए डीटेल्स

Updated:
विज्ञापन
IND vs AUS Final: ड्रोन, लेजर और एयर शो के साथ फ्री में इतने सारे शो देख पाएंगे फैंस, नोट कर लीजिए डीटेल्स

ind vs aus world cup 2023 final ceremony highlights – विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के अंदर मौजूद फैंस और टीवी पर मैच देखने वाले करोड़ों दर्शकों को ऐसी खास चीजें दिखाने के लिए बीसीसीआई तैयार है, जो इससे पहले आईसीसी इवेंट्स में पहले कभी नहीं देखी गई हैं.

विज्ञापन

IND vs AUS World Cup 2023 Final Special Attractions : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले को भव्य बनाने में कोई कोर-कसर नहीं रख छोड़ी है. विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के अंदर मौजूद फैंस और टीवी पर मैच देखने वाले करोड़ों दर्शकों को ऐसी खास चीजें दिखाने के लिए बीसीसीआई तैयार है, जो इससे पहले आईसीसी इवेंट्स में पहले कभी नहीं देखी गई हैं.

रविवार 19 नवंबर को पूरी दुनिया की नजरें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर होंगी. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में विश्व विजेता बनने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी. पांच बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया और दो बार की चैंपियन भारत इस ट्रॉफी को जीतने के लिए जी-जान लगा देने को तैयार है. इस फाइनल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मैच के दौरान और मैच के बाद के लिए बीसीसीआई ने काफी कुछ प्लान किया है. आइए जानते हैं –

Also Read: IND vs AUS World Cup Final का खुमार Google पर भी छाया, स्पेशल Doodle बनाकर खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

दोपहर 1:35 बजे से एयर शो

वर्ल्ड कप फाइनल मैच से पहले बीसीसीआई ने एयर शो का इंतजाम किया है. यह एयर शो दोपहर 1:35 बजे शुरू किया जाएगा, जो 10 से 15 मिनट का होगा. इस एयर शो में स्टेडियम के ऊपर विमान अपना करतब दिखाएंगे. विमान हवाईअड्डे से उड़ान भरेंगे और स्टेडियम के ऊपर अपनी कलाबाजियां दिखाएंगे. यह प्रदर्शन इंडियन एयरफोर्स की सूर्यकिरण एक्रोबैटिक टीम द्वारा किया जाएगा.

आदित्य गढ़वी की परफॉर्मेंस

पहली पारी में ड्रिंक्स ब्रेक होने पर सिंगर आदित्य गढ़वी की लाइव परफॉर्मेंस होगी. यह शो शाम करीब 4:30 बजे शुरू होगा.

वर्ल्ड चैंपियंस की एंट्री शाम 5:30 बजे

आईसीसी ने 1975 से 2019 तक के सभी विश्व विजेता कप्तानों को निमंत्रण दिया है. बीसीसीआई इन सभी कप्तानों को सम्मानित करेगा. भारत के कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के अलावा वेस्टइंडीज को दो बार खिताब दिलाने वाले क्लाइव लॉयड, ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, पाकिस्तान के इमरान खान, श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा और इंग्लैंड के इयान मॉर्गन के नाम शामिल हैं. यह कार्यक्रम 15 मिनट का होगा.

Also Read: IND vs AUS Live Streaming: भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल आज; जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव मैच

प्रीतम का लाइव शो

वर्ल्ड कप का थीम सॉन्ग तैयार करने वाले संगीतकार प्रीतम एक लाइव शो करेंगे. इस दौरान वह 500 से ज्यादा डांसर्स के साथ थीम सॉन्ग जश्न-जश्न बोले पर परफॉर्म करेंगे. प्रीतम समेत बाकी गायक मैदान में घूमकर लोगों का अभिवादन करेंगे.

लेजर शो रात 8:30 बजे

वर्ल्ड कप फाइनल मैच में दूसरी पारी में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान लेजर शो का आयोजन किया गया है. दूसरी पारी के दौरान रात 8:30 बजे ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान लेजर शो होगा. यह लेजर शो 90 सेकेंड तक चलेगा.

ड्रोन और आतिशबाजी

मैच की समाप्ति के बाद और दुनिया को नया विश्व चैंपियन मिलने पर विजेता टीम को ट्रॉफी दी जाएगी और इसके बाद 1200 ड्रोन अपना जादू दिखाएंगे. ये ड्रोन हवा में चैंपियन टीम का चिह्न बनाएंगे. इसके बाद शानदार आतिशबाजी होगी.

शानदार फॉर्म में है भारत

आपको बता दें कि भारत ने 2011 के बाद से वर्ल्ड कप नहीं जीता है. तब भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह खिताब जीता था और अब भारत के पास एक बार फिर यह खिताब जीतने का मौका है और टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार फॉर्म में दिख रही हैं. इस बीच ऑस्ट्रेलिया को भी कम कर के आंकना भूल हो सकती है. चार बार की विश्व चैंपियन यह टीम लगातार 8 मैच जीत गई है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पास फाइनल जीतने का काफी अनुभव है, ऐसे में टीम इंडिया इसे हल्के में नहीं लेगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola