Shashi Tharoor On India Victory: टीम इंडिया की जीत के बाद क्यों माफी मांग रहे शशि थरूर, कर दिया ऐसा ट्वीट

Shashi Tharoor On India Victory
Shashi Tharoor On India Victory: टीम इंडिया की ओवल टेस्ट में ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है. हालांकि कांग्रेस सांसद शशि थरूर भारत की धमाकेदार जीत पर माफी मांग रहे हैं. उन्होंने एक्स पर भारतीय टीम की जमकर तारीफ भी की है. तो पहले जानते हैं, ऐसा क्या हो गया कि शशि थरूर को भारत की जीत पर माफी मांगनी पड़ रही है.
Shashi Tharoor On India Victory: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट किया और खिलाड़ियों को बधाई दी. लेकिन बधाई देने के साथ ही उन्होंने माफी भी मांग ली. थरूर ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, “शब्द नहीं आ रहे… क्या शानदार जीत! इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया की जीत पर बेहद उत्साहित हूं! उनका धैर्य, दृढ़ संकल्प और जुनून वाकई लाजवाब था. यह टीम बेहद खास है. मुझे अफसोस है कि मैंने कल नतीजे को लेकर थोड़ा संदेह व्यक्त किया था. लेकिन मोहम्मद सिराज ने कभी भी विश्वास करना नहीं छोड़ा! हमारे नायकों को शाबाशी.”
Words fail me….WHAT A WIN! 🇮🇳🏏 Absolutely exhilarated & ecstatic for #TeamIndia on their series-clinching victory against England! The grit, determination, and passion on display were simply incredible. This team is special.
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 4, 2025
I am sorry that I expressed a spasm of doubt about…
रविवार को थरूर ने क्या किया था ट्वीट?
ओवल टेस्ट में जब टीम इंडिया पर हार मंडरा रहा था, तब शशि थरूर विराट कोहली को याद कर रहे थे. उन्होंने एक्स पर अपनी मनोदशा को बयां किया था. उन्होंने लिखा था, “मुझे इस सीरीज के दौरान कई बार विराट कोहली की कमी महसूस हुई, लेकिन इस टेस्ट मैच में जितनी महसूस हुई उतनी कभी नहीं हुई. उनका धैर्य और जोश, मैदान पर उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति, और उनकी शानदार बल्लेबाजी, शायद कुछ और ही नतीजा देती. क्या उन्हें संन्यास से वापसी के लिए बहुत देर हो चुकी है? विराट, देश को आपकी जरूरत है!”
यै भी पढ़ें: ENG vs IND: भारत ने जीता आखिरी टेस्ट, क्रिस वोक्स ने जीते दिल, सीरीज ड्रा
भारत ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट में 6 रन से हराया
टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रन से हराया और सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया. टीम इंडिया को पांच मैचों की सीरीज को बचाने के लिए ओवल टेस्ट को हर हाल में जीतना था. भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 367 रन पर ऑल आउट हो गई. भारत की ओर से दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने पांच और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट चटकाए. जबकि आकाश दीप के खाते में एक विकेट आया. जबकि पहली पारी में सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट चटकाए थे. पहली पारी में भी आकाश दीप ने एक विकेट लिए थे. शानदार गेंदबाजी के लिए मोहम्मद सिराज को मैन ऑफ दी मैच, जबकि प्लेयर ऑफ द सीरीज शुभमन गिल और हैरी ब्रुक को दिया गया.
ये भी पढ़ें…
विराट के साथ रिलेशनशिप को लेकर तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत तकलीफ होती है…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










