आईसीसी ने पाकिस्तान पर क्यों लगाया जुर्माना? न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद लिया गया फैसला, जानें वजह

Updated:
विज्ञापन
आईसीसी ने पाकिस्तान पर क्यों लगाया जुर्माना? न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद लिया गया फैसला, जानें वजह

Bengaluru: New Zealand’s captain Kane Williamson flips the coin as Pakistan’s captain Babar Azam looks on at toss before the start of the ICC Men’s Cricket World Cup match between New Zealand and Pakistan, at M Chinnaswamy Stadium in Bengaluru, Saturday, Nov. 4, 2023. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI11_04_2023_000046A)

पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए विश्व कप के लीग मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के 35वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस (डीएलएस) पद्धति के आधार पर 21 रन से हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी. इधर न्यूजीलैंड पर जीत के बाद पाकिस्तान की टीम को तगड़ा झटका लगा है. आईसीसी ने बाबर आजम की सेना पर जुर्माना ठोका है.

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर क्यों लगाया जुर्माना

पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को खेले गए विश्व कप के लीग मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा, एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी के रिची रिचर्डसन ने पाया कि बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम किए हैं इसके बाद उन्होंने टीम के खिलाड़ियों पर यह जुर्माना लगाया.

क्या है आईसीसी की आचार संहिता

खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए धीमी ओवर गति से जुड़े आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार अगर कोई टीम निर्धारित समय में तय ओवर पूरा नहीं कर पाती है तो उसके खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा.

Also Read: पाकिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को 21 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

बाबर आजम ने अपराध स्वीकार किया

बाबर ने अपनी टीम का अपराध और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया है, इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. विज्ञप्ति में कहा गया है कि मैदानी अंपायर पॉल विल्सन और रिचर्ड केटलबोरो, तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और चौथे अंपायर जोएल विल्सन ने पाकिस्तान पर धीमी ओवर गति का आरोप लगाया था.

न्यूजीलैंड पर जीत के बाद भी पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर

न्यूजीलैंड पर 21 रनों की जीत के बाद भी पाकिस्तान का प्वाइंट्स टेबल में स्थान पर नहीं बदला. अब भी पाक टीम पांचवें नंबर पर ही मौजूद है. उसके 8 मैचों में 8 अंक और नेट रन रेट +0.036 है. जबकि न्यूजीलैंड की टीम के 8 मैचों में 8 अंक और नेट रन रेट +0.398 है. पाकिस्तान को अपना आखिरी लीग मैच 11 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है. गत चैंपियन इंग्लैंड मौजूदा वर्ल्ड कप में अबतक केवल एक मैच जीत पाया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola