ePaper

पाकिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को 21 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

Updated at : 04 Nov 2023 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को 21 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

Bengaluru: Pakistan bowler Hasan Ali with teammates celebrate the wicket of New Zealand batter Devon Conway during the ICC Men's Cricket World Cup match between New Zealand and Pakistan, at M Chinnaswamy Stadium in Bengaluru, Saturday, Nov. 4, 2023. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI11_04_2023_000087A)

पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करने हुए मजबूत न्यूजीलैंड को 21 रनों से हरा दिया है. डीएलएस मेथड से पाकिस्तान 21 रन से जीता.

विज्ञापन
undefined

पाकिस्तान ने बेंगलुरु में बारिश से बाधित मैच में न्यूजीलैंड को 21 रनों से हरा दिया है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को जीत के लिए 402 रनों का लक्ष्य दिया था. पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए. बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हो सका और डीएलएस मेथड से पाकिस्तान 21 रन से मुकाबला जीत गया.

undefined

रचिन रवींद्र के 108 रनों की शानदार पारी और कप्तान केन विलियमसन (95 रन) के साथ 150 से अधिक रनों की साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 401 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में 25.3 ओवर में पाकिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए.

undefined

फकर जमान मैच के हीरो रहे. उन्होंने 81 गेंद पर 126 रनों का नाबाद पारी खेली. कप्तान बाबर आजम ने 63 गेंद पर 66 रन बनाए. दोनों ने तेज गति से रन बनाकर टीम के लिए जीत की रूपरेखा तैयार की. बारिश के कारण मैच धुलने से पाकिस्तान को फायदा हुआ.

undefined

न्यूजीलैंड की पारी में चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन दमदार नहीं रहा. वे ज्यादा ‘वैरिएशन’ नहीं दिखा सके जिससे न्यूजीलैंड को बल्लेबाजों को रन बनाने में कोई खास परेशानी नहीं हुई. लेकिन 400 रन बनाकर भी न्यूजीलैंड हार गया.

undefined

रविंद्र ने 94 गेंद में 15 चौके और एक छक्के से टूर्नामेंट में अपना तीसरा शतक जड़ा जबकि विलियमसन ने 79 गेंद में 10 चौके और दो छक्के जड़े. यह टूर्नामेंट में दूसरी बार है जब स्कोर 400 रन के पार पहुंचा. नयी दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 400 रन से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया था.

undefined

पाकिस्तान (छह अंक) इस जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. बेहतर नेट रन रेट के कारण न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर है. पिछले तीन मैचों में हार का सामना करने वाली न्यूजीलैंड के लिए रविंद्र और विलियमसन ने एक और दो रन लेने के अलावा बीच में शॉट लगाकर 142 गेंद में 180 रन की साझेदारी निभायी. इन दोनों ने ना तो तेज गेंदबाजों और ना ही स्पिनरों को बख्शा.

undefined

रवींद्र ने इससे पहले डेवोन कॉनवे के साथ पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े. रवींद्र ने तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम पर एक रन लेकर शतक पूरा किया जिसके बाद दर्शक ‘रचिन रचिन’ पुकारने लगे. लेकिन दूसरे विकेट की साझेदारी का अंत विलियमसन के आउट होने से हुआ जो अपने 14वें वनडे शतक के करीब पहुंच गये थे.

undefined

इफ्तिखार अहमद की गेंद को सीमारेखा के पार कराने के प्रयास में विलियमसन लांग ऑन पर खड़े फखर जमान को आसान कैच थमा बैठे. फिर रवींद्र भी ज्यादा देर तक नहीं खेल सके और वसीम की गेंद पर स्क्वायर लेग में सऊद शकीक को कैच देकर पवेलियन लौटे.

undefined

पाकिस्तान वापसी के बारे में सोच रहा था जैसे उसने कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी. लेकिन मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल ने चौथे विकेट के लिए 32 गेंद में 57 रन जोड़कर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

undefined

ग्लेन फिलिप्स ने अंत में 26 गेंद में 41 रन बनाये जिससे न्यूजीलैंड ने अंतिम 10 ओवर में 94 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए पहाड़ सा लक्ष्य दिया. लेकिन पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने आज खुद को साबित कर दिया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola