VIVO IPL 2021 MI vs RCB Live Score Streaming : रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से हराया
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 MI vs RCB Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में कोहली की आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया. मुंबई ने आरसीबी को 160 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे आरसीबी की टीम ने 8 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. आरसीबी की ओर से सबसे अधिक डिविलियर्स ने 48 रन बनाये. आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल ने पांच विकेट चटकाये. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया. मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…
8 साल बाद भी मुंबई नहीं बदल पाया अपनी किस्मत
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 में भी अपनी किस्मत बदलने में नाकामयाब रहा. पिछले 8 सालों से मुंबई आईपीएल में अपना पहला मुकाबला नहीं जीत पाया है.
रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को 2 विकेट से हराया
मुंबई और आरसीबी के बीच आईपीएल 2021 का उद्घाटन मुकाबला बेहद रोमांच रहा. जिसमें विराट सेना आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की. आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे. आखिर ओवर की पहली गेंद में डिविलियर्स ने एक रन बनाया. फिर दूसरी गेंद में पटेल ने दो रन बनाये. अब आरसीबी की 4 गेंदों में 4 रन चाहिए थे. लेकिन चौथी गेंद पर डिविलियर्स रन आउट हो गये. अब दो गेंदों में दो रन चाहिए थे. पांचवीं गेंद में सिराज ने एक रन लिया. अब एक गेंद में आरसीबी को एक रन चाहिए थे. जेंसन की आखिरी गेंद पर पटेल ने एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी.
आरसीबी को 6ठा झटका, क्रिश्चियन 1 रन पर आउट
आरसीबी को 17वें ओवर में 6ठा झटका लगा है. क्रिश्चियन को बुमराह ने राहुल चाहर के हाथों कैच आउट कराया. क्रिश्चियन ने एक रन बनाया.
जेंसन ने एक ओवर में आरसीबी को दिया दो झटका, मैक्सवेल के बाद शाहबाज भी आउट
जेंसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में आरसीबी को दो झटका दिया. पहले मैक्सवेल का विकेट चटकाया, फिर उसी ओवर में शाहबाज अहमद को 1 रन पर चलता किया.
आरसीबी को चौथा झटका, मैक्सवेल 39 रन बनाकर आउट
आरसीबी को चौथा झटका लगा है. मैक्सवेल 28 गेंदों में 39 रन बनाकर मार्को जेंसन की गेंद पर आउट हुए. मैक्सवेल ने दो छक्के और 3 चौके जमाये.
आरसीबी को तीसरा झटका, कोहली को 33 रन पर बुमराह किया आउट
आरसीबी को 13वें ओवर में तीसरा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज के रूप में आये कप्तान कोहली को बुमराह ने अपना शिकार बनाया. बुमराह ने कोहली को पगदाबा आउट किया. कोहली ने 4 चौके की मदद से 29 गेंदों में 33 रन बनाये.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए