IND vs ENG: विराट कोहली की टीम इंडिया में कब होगी वापसी? बीसीसीआई ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Updated:
विज्ञापन
IND vs ENG: विराट कोहली की टीम इंडिया में कब होगी वापसी? बीसीसीआई ने दिया चौंकाने वाला जवाब

बीसीसीआई ने कहा, वो फिर से स्पष्ट करना चाहता है कि जब भी परिवार के मामलों की बात आती है तो बोर्ड हमेशा क्रिकेटर का साथ देता है तथा विराट कब वापसी करना चाहते हैं यह उनका फैसला होगा. फिलहाल उनके इंग्लैंड के खिलाफ शृंखला में खेलने की संभावना नहीं दिख रही है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इस समय छुट्टी पर हैं. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट से पहले टीम में उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन अब खबर है कि विराट तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे. उनका धर्मशाला में सात से 11 मार्च तक होने वाले अंतिम टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध है. उनकी छुट्टी को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पास भी कोई अपडेट नहीं है.

विराट कोहली की टीम इंडिया में कब होगी वापसी बीसीसीआई ने दिया चौंकाने वाला जवाब

विराट कोहली की वापसी को लेकर बीसीसीआई ने कहा, स्टार खिलाड़ी कब तक छुट्टी पर हैं, उनकी वापसी कब होगी, इसका कोई अपडेट नहीं है. बीसीसीआई ने कहा, वो फिर से स्पष्ट करना चाहता है कि जब भी परिवार के मामलों की बात आती है तो बोर्ड हमेशा क्रिकेटर का साथ देता है तथा विराट कब वापसी करना चाहते हैं यह उनका फैसला होगा. फिलहाल उनके इंग्लैंड के खिलाफ शृंखला में खेलने की संभावना नहीं दिख रही है.

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं विराट कोहली

विराट कोहली के मित्र और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने हाल में अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया था कि भारत का यह दिग्गज बल्लेबाज दूसरी बार पिता बनने वाला है और इसलिए वह इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल पा रहे हैं.

Also Read: जल्द दूसरी बार माता-पिता बन सकते हैं अनुष्का शर्मा – विराट कोहली! सामने आया बड़ा अपडेट

15 से 19 फरवरी के बीच राजकोट में खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इस समय खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 28 रनों से जीत लिया था. जबकि दूसरा टेस्ट भारत ने 106 रनों के बड़े अंतर से जीता. इस तरह फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 से 19 फरवरी के बीच राजकोट में जबकि चौथा मैच 23 से 27 फरवरी के बीच रांची में खेला जाएगा. पांचवां और आखिरी टेस्ट 7 मार्च से 11 मार्च के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा.

जसप्रीत बुमराह को रांची टेस्ट में दिया जा सकता है विराम

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में 33 ओवर किए थे जिम नौ विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. तीसरे टेस्ट मैच का परिणाम शृंखला में अहम भूमिका निभा सकता है और इसलिए राजकोट में होने वाले मैच में बुमराह को विश्राम देना आसान नहीं होगा. उन्हें हालांकि रांची में होने वाले मैच में विश्राम दिया जा सकता है.

Also Read: विराट कोहली, विव रिचर्ड्स और जावेद मियांदाद की सूची में शामिल होना चाहते हैं सरफराज खान

रजत पाटीदार को बैठना पड़ सकता है बाहर

केएल राहुल की तीसरे मैच में वापसी तय है और ऐसे में रजत पाटीदार को बाहर बैठना पड़ेगा जबकि श्रेयस अय्यर को एक और मौका मिलना सुनिश्चित है. रविंद्र जडेजा भी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से अच्छी तरह से उबर रहे हैं लेकिन उनके राजकोट में अपने घरेलू मैदान पर खेलने की संभावना कम है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को कार्यभार प्रबंधन के तहत दूसरे टेस्ट मैच में विश्राम दिया गया था और वह तीसरे टेस्ट मैच में वह मुकेश कुमार की जगह अंतिम एकादश में शामिल होंगे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola