ePaper

कोहली की शतकीय पारी पर आया गंभीर का बयान, कहा- 'शतक के करीब आकर...'

Updated at : 10 Nov 2023 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली की शतकीय पारी पर आया गंभीर का बयान, कहा- 'शतक के करीब आकर...'

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वनडे शतक की बराबरी कर ली. कोहली की इस पारी पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि शतक के करीब आकर कोहली धीमे हो गए थे.

विज्ञापन
undefined

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वनडे शतक की बराबरी कर ली. विराट ने विश्व कप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी.

undefined

कोहली ने 121 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए थे. यह उनके करियर का 49वां वनडे शतक था.

undefined

कोहली की इस पारी पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि शतक के करीब आकर कोहली धीमे हो गए थे.

undefined

गंभीर ने तारीफ करते हुए कहा- मैच में किसी एक प्लेयर को आखिर तक खेलना था. वो काम कोहली ने किया, पर आखिर में वो एक्सलरेट कर सकता था.

undefined

गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा से कहा- अगर आप आखिरी के 5-6 ओवर देखेंगे तो शायद कोहली धीमे खेले थे. इसलिए भी किया था क्योंकि वो अपने शतक के करीब था.

undefined

गंभीर बोले- रन काफी बन गए थे. यही आप अच्छे विकेट पर खेल रहे होते तो शायद आपको हर्ट कर सकता था. मगर कोहली और श्रेयस अय्यर की तारीफ करना पड़ेगी.

undefined

गंभीर बोले- कोहली और श्रेयस ने केशव महाराज को विकेट नहीं दिए. जबकि रवींद्र जडेजा ने शानदार 5 विकेट लिए और महाराज को सिर्फ एक सफलता मिली.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola