49th Century: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Updated:
विज्ञापन
49th Century: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Pune: India’s Virat Kohli celebrates after the winning the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Bangladesh, at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil) (PTI10_19_2023_000400B)

विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर ऐतिहासिक ईडन गार्डन पर जैसे ही सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के रिकार्ड की बराबरी की, पूरा स्टेडियम ‘कोहली कोहली ’ के शोर से गूंज उठा.

विज्ञापन

भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 मैच में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की. विराट कोहली ने वनडे में अपना 49वां शतक जमाया और सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की. इस दौरान कोहली ने सचिन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.

विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 49 शतक जमाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी, सचिन का रिकॉर्ड टूटा

विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 49 शतक जमाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली ने अपना 49वां शतक 289 मैचों की 277 पारियों में ऐसा कारनामा किया. जबकि दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपना 49वां शतक 16 मार्च 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था. सचिन ने 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 49 शतक लगाया.

‘कोहली कोहली ’ के शोर से गूंज उठा स्टेडियम

विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर ऐतिहासिक ईडन गार्डन पर जैसे ही सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के रिकार्ड की बराबरी की, पूरा स्टेडियम ‘कोहली कोहली ’ के शोर से गूंज उठा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के मैच में 49वें ओवर में कैगिसो रबाडा की गेंद पर एक रन लेकर कोहली ने वनडे क्रिकेट में 49वां शतक पूरा किया तो पूरा ईडन गार्डन खुशी से झूम उठा. कोहली ने हेलमेट उतारकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया और आसमान की ओर देखा.

Also Read: IND vs SA: विराट कोहली अपने जन्मदिन पर खेले मैच कभी नहीं हारे, भारत की जीत का बन रहा अच्छा संयोग

विराट कोहली ने 14 साल पहले लगाया था वनडे में पहला शतक

विराट कोहली ने वनडे में पहला शतक 14 साल पहले लगाया था. 24 दिसंबर 2009 को विराट कोहली ने ईडन गार्डन्स में ही वनडे इंटरनेशनल में अपना पहला शतक लगाया था. उस मैच में कोहली ने 114 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से कुल 107 रन बनाए थे. उस मैच में गौतम गंभीर ने भी 150 रनों की तूफानी पारी खेली थी. कोहली और गंभीर के शतक की मदद से भारत ने उस मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था.

Also Read: विराट कोहली ने जन्मदिन के दिन जड़ा शतक, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की

विराट कोहली ने खेली नाबाद 101 रनों की पारी

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 121 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौकों की मदद से 101 रनों की नाबाद पारी खेली. कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 134 रनों की लंबी साझेदारी निभाई. कोहली की शतकीय पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

Also Read: ‘सेंचुरी हीमोग्लोबिन की तरह रगों में दौड़ती है’, कोहली के ‘विराट’ शतक पर सहवाग की बेहतरीन प्रतिक्रिया

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola