विराट कोहली ने फिर दिखाया टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपना प्यार, ट्वीट कर कह दी ये बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
विराट कोहली ने फिर दिखाया टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपना प्यार, ट्वीट कर कह दी ये बड़ी बात

विराट ने फिर से ये बता दिया है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट से कितना प्यार है. दरअसल कोहली ने एक ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया हुआ है जिसमें उन्होंने अपनी टेस्ट मैच की एक तस्वीर डाली है

विज्ञापन

भारतीय कप्तान ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. लेकिन तब वो उस मैच में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. तब दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 19 रन बनाए थे. पहली पारी में उनके बल्ले से 4 और दूसरी पारी में उनके बल्ले से सिर्फ 15 रन निकले थे. उन्हें अपना पहला शतक बनाने के लिए तकरीबन 1 साल का इंतिजार करना पड़ा. लेकिन दिन प्रति दिन वो इस फॉर्मेट में अपना कद बढ़ाते गए और एक से बढ़���र कीर्तिमान स्थापित करते गए.

एक वक्त ऐसा भी था कि टीम इंडिया के टेस्ट फॉर्मेट से उन्हें बाहर निकालने की बात चल रही थी लेकिन उस वक्त धौनी की वजह से वो टीम में बने रहे, बस इसके बाद से ही वो अपने आप को हर बार टेस्ट क्रिकेट में साबित करते आए हैं. विराट ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक जमा चुके हैं. विराट कोहली सहित कई खिलाड़ियों ने अपने इंटरव्यू में पहले ही कह चुके हैं कि वनडे क्रिकेट के मुकाबले टेस्ट क्रिकेट ज्यादा चुनौती पूर्ण होता है.

और उसमें रन बनाना किसी भी खिलाड़ी के बेहद मायने रखता है, अब विराट ने फिर से ये बता दिया है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट से कितना प्यार है. दरअसल कोहली ने एक ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया हुआ है जिसमें उन्होंने अपनी टेस्ट मैच की एक तस्वीर डाली है, और उनके नीचे उन्होंने एक कैप्शन लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत के टेस्ट मैच खेलना किसी आशीर्वाद से कम नहीं, टेस्ट मैच में मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना बेहद मायने रखता है, और उसके आस पास कोई और फीलिंग हो ही नहीं सकती.

बता दें भले ही अभी विराट से टेस्ट की बादशाहत छिन गयी है लेकिन कई खिलाड़ी अब भी ये मानते हैं कि तीनों फॉर्मेट में आज की तारीख में विराट से बढ़कर कोई और दूसरा बल्लेबाज है ही नहीं. कोहली ने अभी अपने टेस्ट करियर में कुल 7240 रन बना लिए हैं जिसमें 27 शतक और 22 अर्द्धशतक शामिल हैं. उनके नाम टेस्ट में 7 दोहरे शतक भी हैं. टेस्ट में भले ही सबसे ज्यादा दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है. लेकिन विराट की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए हम बिल्कुल नहीं कह सकते कि वो ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकते.

बता दें ब्रैडमैन के नाम 12 दोहरे शतक हैं जबकि कोहली के नाम 7 दोहरे शतक हैं, विराट कोहली अभी भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरे शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनसे पीछे भारत के सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग हैं जिनके नाम 6-6 दोहरे शतक दर्ज हैं.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola