Vijay Hazare Trophy: क्वार्टर फाइनल में केरल का सामना सेना से और विदर्भ से सौराष्ट्र की भिड़ंत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2021 3:39 PM
विजय हजारे ट्रॉफी में केरल और सेना सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं. फैज फजल की अगुवाई वाली विदर्भ टीम को सवाई मानसिंह स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा.
विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) क्वार्टर फाइनल में सेना और केरल की भिड़ंत होगी, तो विदर्भ की टक्कर सौराष्ट्र से होगी. सौराष्ट्र ने सीधे अंतिम आठ में जगह बनाई जबकि विदर्भ ने प्री क्वार्टर फाइनल में त्रिपुरा को हराया.
विजय हजारे ट्रॉफी में केरल और सेना सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं. फैज फजल की अगुवाई वाली विदर्भ टीम को सवाई मानसिंह स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा. इसके लिये फजल को मोर्चे से अगुवाई करनी होगी, जबकि फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी.
Also Read: रुतुराज गायकवाड़ का ‘तिहरा’ शतक बेकार, विजय हजारे ट्रॉफी में केरल से 4 विकेट से हारा महाराष्ट्र
उनके अलावा गणेश सतीश, यश राठौड़, अक्षय वाडकर और अपूर्व वानखेड़े जैसे बल्लेबाज भी टीम में हैं. गेंदबाजी में यश ठाकुर और दर्शन नलकांडे ने नयी गेंद से और डैथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया है. ठाकुर अभी तक 18 विकेट ले चुके हैं.
उन्हें आदित्य सरवटे और अक्षय वखारे जैसे स्पिनरों से सहयोग मिलेगी. दूसरी ओर लीग चरण में अपराजेय रही सौराष्ट्र जीत की लय कायम रखना चाहेगी. शेल्डन जैकसन, प्रेरक मांकड़, अर्पित वासवडा, समर्थ व्यास, चिराग जानी और विकेटकीपर हार्विक देसाई को इसके लिये अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
गेंदबाजी में चेतन सक्कारिया और कप्तान जयदेव उनादकट पर नजरें होंगी. दूसरे मैच में केरल के पास कप्तान संजू सैमसन और सचिन बेबी जैसे शानदार बल्लेबाज हैं. स्पिनर जलज सक्सेना और एस जोसेफ के पास भी काफी अनुभव है. सेना की टीम मजबूत है लेकिन उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों को केरल की मजबूत टीम से पार पाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










