आज ही के दिन प्लेन क्रैश में हो गयी थी दक्षिण अफ्रीका के सबसे विवादित कप्तान हैंसी क्रोनिए की मौत

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jun 2020 2:54 PM

विज्ञापन

1 जून 2002 दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए की मौत हो गयी थी,

विज्ञापन

1 जून 2002 ये वो दिन है जब क्रिकेट का एक ऐसा धुरंधर दुनिया से चला गया जिनकी कप्तानी का लोहा पूरी दुनिया मानती थी. लेकिन उन पर लगे फिक्सिंग का दाग ने उनका करियर बर्बाद कर दिया. उन्हें पूरे लाइफ टाइम के क्रिकेट की हर गतिविधि में शामिल होने पर रोक दिया गया. हम बात कर रहे हैं हैंसी क्रोनिए की. बैन होने से पहले उनका करियर बेहद शानदार रहा था. वो एक ऑल राउंडर के तौर पर टीम में खेलते थे.

उनकी बल्लेबाजी कहे या फिर गेंदबाजी दोनों ही बहुत शानदार थी. उनकी गेंदबाजी की तारीफ में सचिन तेंडुलकर ने अपने एक इन्टरव्यू में उन गेंदबाजों का नाम लिया जिनसे उन्हें डर लगा हो. इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेसन गलेस्पी के साथ साथ हैंसी क्रोनिए का नाम लिया था. उन्होंने कहा था कि मुझे शेन वॉर्न, ग्लेन मैग्रा या ब्रेट ली को खेलने में उतनी कठिनाई नहीं हुई जितनी जेसन गलेस्पी और हैंसी क्रोनिए को खेलने में हुई.

वो मध्य क्रम के एक ऐसे भरोसे मंद बल्लेबाज थे जो अपने बलबूते मैच को विपक्षी टीम से छीन लेते थे. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 9 हजार से ज्यादा रन बनाए. 1992 उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला. और 2 साल के सफर में ही उन्हें टीम का कप्तान बना दिया गया. उनकी कप्तानी का में टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने 138 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी की जिसमें 99 में टीम को जीत मिली.

Also Read: पाकिस्तान हॉकी टीम के पूर्व कप्तान का खुलासा, 1983 में पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों ने की थी प्रतिबंधित सामानों की तस्करी

दक्षिण अफ्रीका को एक चुनौती देने वाली टीम बनाने में उनका बड़ा योगदान है. उनमें क्रिकेट की समझ भी गजब की थी. उन्होंने जब टीम की कप्तानी संभाली तब वो अफ्रीकी टीम के सबसे युवा कप्तान बनें. क्रिकेट से दूर, क्रोनिए जोहानिसबर्ग की एक कंपनी के लिए एक वित्तीय प्रबंधक के तौर में उन्होंने अपना नया काम शुरू किया था. उनका वनडे में बेस्ट प्रदर्शन भारत के खिलाफ ही है जहां उन्होंने भारत का 1992-93 में दक्षिण अफ्रीका दौरा में 32 रन देकर 5 विकेट लिए थे. वो उस वक्त वनडे में ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे.

कैसे फंसे थे विवादों में

साल 2000 में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत आई थी. लेकिन उस दौरे से पहले भारतीय मूल के सट्टेबाज संजीव चावला से उनकी बात चीत हुई थी. जिसमें मैच फिक्सिंग को लेकर पैसों के लेनदेन शामिल थे. बाद में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया था कि उनकी मैच फिक्सिंग में बड़ी भूमिका रही है. बाद में हर्शल गिब्स ने भी खुलासा किया था कि क्रोनिए ने उन्हें नागपुर में भारत के खिलाफ 5वें वनडे मैच (19 मार्च 2000) में 20 से कम रन बनाने के लिए 15,000 डॉलर की पेशकश की थी. इसके लिए कुछ दिनों के लिए हर्शल गिब्स को क्रिकेट से बैन कर दिया गया था. हाल ही में संजीव चावला ने बड़ा खुलासा किया था कि हर मैच पहले से ही फिक्स होता है.

कैसे हुई थी मौत

दरअसल आज के दिन किसी काम से हैंसी क्रोनिए जोहॉन्सबर्ग जाना था लेकिन उनके हवाई जहाज में कुछ खराबी आ जाने के कारण उन्हें हेलिकॉप्टर से जाना पड़ा. उनके साथ दो और लोग थे. लेकिन रास्ते में खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया जिससे उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola