ePaper

T20 World Cup: शिवम दुबे को करनी पड़ेगी गेंदबाजी, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने दिये संकेत

Updated at : 04 Jun 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
Shivam Dube

Shivam Dube

T20 World Cup: टीम इंडिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है. प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर को मौका मिलेगा. ऐसे में शिवम दुबे के लिए अच्छी खबर है. उन्हें गेंदबाजी भी करने का मौका मिलेगा. रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने उन्हें इसके लिए तैयार रहने को कहा है.

विज्ञापन

T20 World Cup: भारत 5 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगा. ऑलराउंडर शिवम दुबे एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. उन्होंने मैच से पहले रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के संदेश के बारे में बताया. दुबे टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल दूसरे तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं. हालांकि हाल के दिनों में उन्होंने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है.आईपीएल 2024 में उन्हें केवल एक ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला. उन्होंने उसमें भी अपना प्रभाव छोड़ा और एक विकेट हासिल किए. आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर नियम की वजह से अधिकतर ऑलराउंडर को गेंदबाजी का मौका नहीं मिला. लेकिन वर्ल्ड कप में भारत एक गेंदबाज के रूप में शिवम दुबे को जरूर आजमाना चाहेगा.

शिवम दुबे ने IPL 2024 में बल्ले से किया कमाल

आईपीएल 2024 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन के कारण शिवम दुबे को भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है. आयरलैंड के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप के पहले मैच से पहले दुबे ने खुलासा किया कि वह आईपीएल 2024 के दौरान अपनी गेंदबाजी पर कड़ी मेहनत करते रहे. दुबे ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि मुझे आईपीएल में केवल एक ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला, लेकिन यह मेरे लिए सकारात्मक रहा क्योंकि मैंने उस ओवर में विकेट हासिल किया. मैं नेट्स पर कड़ी मेहनत कर रहा था. मैं जानता था कि मुझे किस पहलू पर काम करने की जरूरत है. इसलिए जब मुझे मैच में मौका मिला तो यह मेरे पक्ष में काम आया.

T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पूर्व भारतीय स्टार की टीम इंडिया को चेतावनी

T20 World Cup 2024: आयरलैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

राहुल और रोहित ने गेंदबाजी का अभ्यास करने की दी सलाह

सीएसके के ऑलराउंडर ने अफगानिस्तान टी20आई के दौरान मुख्य कोच द्रविड़ और कप्तान रोहित के साथ हुई बातचीत के बारे में भी बताया. यह टी20 विश्व कप से पहले सबसे छोटे प्रारूप में भारत की आखिरी सीरीज थी. दुबे ने कहा कि राहुल भाई और रोहित भाई ने मुझसे कहा है कि मुझे कभी भी 2-3 ओवर गेंदबाजी करनी पड़ सकती है. मुझे इसके लिए तैयार रहना होगा. राहुल सर ने मुझे अफगानिस्तान सीरीज के दौरान इसके संकेत दे दिए थे. प्रबंधन मुझे एक ऑलराउंडर के रूप में देखता है. मुझे सीरीज के दौरान स्वतंत्रता मिली. रोहित भाई ने भी मुझसे कहा कि तुम्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका मिलेगा.

एक ऑलराउंडर की हैसियत से टीम में हैं दुबे

दुबे ने आगे कहा कि कप्तान देखना चाहते थे कि मैं एक ऑलराउंडर के रूप में क्या कर सकता हूं. मेरे लिए यह एक अच्छा मौका था और मैंने इसे अच्छी तरह से भुनाया. दुबे ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया और 3 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट चटकाए. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा. इस बार पाकिस्तान की टीम थोड़ी कमजोर नजर आ रही है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख मोड़ सकते हैं. गेंदबाजी में कुछ शानदार खिलाड़ी हैं. नसीम शाह उनमें से एक हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola