ePaper

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान ने  युगांडा पर दर्ज की शानदार जीत, 125 रनों से रौंदा

Updated at : 04 Jun 2024 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2024: AFG vs UGA Match

T20 World Cup 2024: AFG vs UGA Match

T20 World Cup 2024 का 5वां मुकाबला अफगानिस्तान और युगांडा के बीच खेला गया. मुकाबले में अफगानिस्तान ने युगांडा पर बड़ी जीत दर्ज की है. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने युगांडा को 184 रनों का लक्ष्य दिया.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 का 5वां मुकाबला अफगानिस्तान और युगांडा के बीच खेला गया. मुकाबले में अफगानिस्तान ने युगांडा पर बड़ी जीत दर्ज की है. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने युगांडा को 184 रनों का लक्ष्य दिया. बल्लेबाजी में जहां रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने कमाल किया का प्रदर्शन किया. वहीं अफगानिस्तान के तरफ से गेंदबाजी में फजल हक फारूकी ने अपने सामने युगांडा के सभी खिलाड़ी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने अपनी गेंदबाजी में पंजा खोलते हुए युगांडा की टीम को 58 के स्कोर पर ही रोक दिया.

T20 World Cup 2024: युगांडा ने जीता था टॉस

गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में युगांडा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था, जो उनके लिए बिल्कुल भी ठीक फैसला साबित नहीं हुआ. पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाने वाली अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 183/5 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 154 (88 गेंद) रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. हालांकि इसके बाद युगांडा के गेंदबाजों ने वापसी की, लेकिन जब तक देर हो चुकी थी.

T20 World Cup 2024: डेथ ओवर में युगांडा के गेंदबाजों ने किया कमाल

14 ओवर तक खूब रन लुटाने वाले युगांडा के गेंदबाजों ने आखिरी के छह ओवर में शानदार वापसी कर अफगानिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया था. इन छह ओवरों में अफगानिस्तान के बल्लेबाज एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके. लेकिन युगांडा के बल्लेबाज टीम को कुछ खास सपोर्ट नहीं दे सके. 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए युगांडा 16 ओवर में 58 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए रॉबिन्सन ओबुया ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 1 छक्के की मदद से 14 रन बनाए.

T20 World Cup 2024: टीम के 9 खिलाड़ी पार ना कर सके 10 का आंकड़ा

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने पहली बार टी20 विश्व कप खेल रहे युगांडा के बल्लेबाज टिक नहीं सके. टीम के 9 बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी पार ना कर सके. बता दें, 9 में से 4 बल्लेबाज ऐसे थे जिनका खाता ही नहीं खुला.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola