भारत बनाम पाकिस्तान : भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से रौंदा, गेंदबाजों ने किया कमाल

Updated:
विज्ञापन

India vs Pakistan

T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला रविवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. एक लो स्कोरिंग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से रौंद दिया. टी20 वर्ल्ड कप में यह भारत की दूसरी जीत है, जबकि पाकिस्तान की दूसरी शर्मनाक हार. भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और 120 रन के छोटे से लक्ष्य का बचाव कर लिया. इस हार के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब वह बाहर होने की कगार पर खड़ा है.

विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से रौंदा

गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने एक लो स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान को 6 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. पाकिस्तान 120 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सका. आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में भारत ने शानदार ढंग से जीत दर्ज की. आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी, लेकिन उसके पुच्छले बल्लेबाजों ने केवल 11 रन ही बनाए और भारत 6 रन से जीत गया. यह एक ऐतिहासिक जीत है.

इमाद वसीम आउट, पाक को सातवां झटका

पाकिस्तान को आखिरी ओवर की पहलीे गेंद पर सातवां झटका लगा है, जब उसे जीत के लिए एक ओवर में 18 रन बनाने थे. अर्शदीप सिंह ने बड़ा झटका दिया है. इमाद वसीम 23 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं. विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार कैच पकड़ा है. अब पाकिस्तान को 5 गेंद पर 18 रन चाहिए.

पाकिस्तान को छठा झटका, इफ्तिखार आउट

जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 19वें ओवर में पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद को आउट कर दिया है. इफ्तिखार का कैच अर्शदीप सिंह ने पकड़ा. अब पाकिस्तान को जीत के लिए 6 गेंद पर 18 रनों की जरूरत है.

पाकिस्तान को पांचवां झटका, शादाब खान आउट

पाकिस्तान को शादाब खान के रूप में पांचवां झटका लगा है. मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. पाकिस्तान लक्ष्य के करीब जाती दिख रही है, जबकि भारतीय गेंदबाज वापसी का प्रयास कर रहे हैं. शादाब जिस समय आउट हुए, उस समय टीम का स्कोर 88 रन था. दोनों देशों के फैंस की धड़कने रुकी हुई है.

पाकिस्तान को चौथा झटका, मोहम्मद रिजवान बोल्ड

जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान को चौथा झटका दिया है. उन्होंने मोहम्मद रिजवान जैसे सेट बल्लेबाज को बोल्ड कर दिया है. 20 के स्कोर पर पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है. अब भी जीत के लिए पाकिस्तान को 40 रनों की जरूरत है.

पाकिस्तान को तीसरा झटका, फखर जमान आउट

13वें ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा. फखर जमान 13 के स्कोर पर आउट हुए. जमान को हार्दिक पांड्या ने आउट किया. फखर ने 8 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका जमाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola