ePaper

IND vs SA Final, Live Streaming: फ्री में कहां देख सकते हैं भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मुकाबला

Updated at : 28 Jun 2024 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA Final, Live Streaming: फ्री में कहां देख सकते हैं भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मुकाबला

T20 World Cup 2024: Rohit Sharma and Rishabh Pant

IND vs SA Final, Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं. यह मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा. भारत 10 साल से ज्यादा समय के बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है और ट्रॉफी जीतने के लिए बेताब है.

विज्ञापन

India vs South Africa T20 World Cup 2024 Final Live Streaming: रोहित शर्मा एंड कंपनी एक दशक से ज्यादा समय के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर न केवल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लिया, बल्कि फाइनल में जगह पक्की कर ली. फाइनल मुकाबले में अब भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा, जो अफगानिस्तान पर जीत दर्ज कर पहली बार आईसीसी के टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंचा है. सेमीफाइनल में अपनी हार का सिलसिला तोड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अपने चोकर्स के ठप्पे को भी खत्म कर दिया.

खिताब जीतने को बेताब है टीम इंडिया

लंबे समय से खिताब जीतने के अपने सूखे को खत्म करने के लिए बेताब भारतीय टीम को अपने खिलाड़ियों से शनिवार को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. रोहित शर्मा पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार लय में चल रहे हैं. उन्होंने बैक टू बैक अर्धशतक जड़े हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 49 गेंद पर 92 रनों की पारी लंबे समय तक याद की जाएगी. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के सबसे अधिक छक्कों के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. फाइनल मुकाबले में भी उनसे इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी. विराट कोहली को कई मैचों से अपने फॉर्म की तलाश है, शायद फाइनल में वह बड़ी पारी खेलें.

T20 World Cup: टी20 विश्व कप इतिहास में कौन सी है भारत की सबसे बड़ी जीत

IND vs SA Weather Report: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो कौन बनेगा विश्व विजेता

वनडे विश्व कप 2023 जैसा रहा है भारत का अभियान

इस वैश्विक टूर्नामेंट में भारत का अभियान पिछले साल घरेलू मैदान पर खेले गए वनडे विश्व कप के अभियान जैसा ही रहा है. उस टूर्नामेंट में भारत अजेय टीम के रूप में फाइनल में पहुंचा था. इस टूर्नामेंट में भी भारत अब तक अजेय रहा है. टीम इंडिया का वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ दिया. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार उनके सामने ट्रॉफी जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया की चुनौती नहीं है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 आई में भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है.

फ्री में कहां देख सकते हैं मुकाबला

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मुकाबला शनिवार को भारत के समय अनुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. डिज्नी+हॉटस्टार पर फैंस फ्री में Live Streaming देख सकते हैं.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल.
दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola