टी-20 विश्वकप अभी स्थगित नहीं किया गया, कल इसपर होगा निर्णय : आईसीसी

इस वर्ष आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप और उसकी तैयारी को अभी स्थगित नहीं किया गया है. इस बारे में आज आईसीसी के प्रवक्ता ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभी सबकुछ योजनानुसार ही है, इसे स्थगित करने पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है.
नयी दिल्ली : इस वर्ष आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप और उसकी तैयारी को अभी स्थगित नहीं किया गया है. इस बारे में आज आईसीसी के प्रवक्ता ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अभी सबकुछ योजनानुसार ही है, इसे स्थगित करने पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है. प्रवक्ता ने बताया कि कल आईसीसी की बोर्ड मीटिंग है, जिसमें इस मसले पर चर्चा होगी, उसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है.
Also Read: आईपीएल और विश्व कप टी- 20 का आयोजन अगर नहीं होता है तो क्या होगा धौनी का भविष्य?
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में जो संकट है, उसे देखते हुए आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप को स्थगित कर सकता है. आज भी मीडिया में ऐसी खबरें आईसीसी के सूत्रों के हवाले से चलायी जा रही थी जिसके बाद यह अधिकारिक बयान आया है. भारत में होने वाला आईपीएल भी कोरोना संकट के कारण अबतक आयोजित नहीं किया जा सका है. क्रिकेट के एनुअल कैलेंडर में यह दो बड़े आयोजन हैं, जिसपर अभी संकट के बादल छाये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










