T20 World Cup 2022 : आज शाम ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच भिड़ंत, यहां देखें संभावित प्लेइंग XI

Updated:
विज्ञापन
T20 World Cup 2022 : आज शाम ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच भिड़ंत, यहां देखें संभावित प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले बार की विजेता टीम है, ऐेसे में उसके लिए यह मुकाबला बेहद खास हो जाता है, क्योंकि अबतक का इतिहास यह रहा है कि चैंपियन टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है

विज्ञापन

ICC Mens T20 World Cup 2022 : टी-20 विश्वकप में आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाना है. भारतीय समयानुसार आज शाम 4:30 बजे से मैच खेला जायेगा. यह मुकाबला बेहद अहम है.

पिछले बार की विजेता है ऑस्ट्रेलिया टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले बार की विजेता टीम है, ऐेसे में उसके लिए यह मुकाबला बेहद खास हो जाता है, क्योंकि अबतक का इतिहास यह रहा है कि चैंपियन टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और वे सेमीफाइनल तक का सफर भी तय नहीं कर पाये हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम यह चाहेगी कि वह इस रिकाॅर्ड को तोड़े.

सेमीफाइनल में जगह बनाना ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनौती

पिछले छह टी-20 मुकाबले में एक टी 20 विश्व कप विजेता ने केवल दो बार बाद के आयोजन के सेमीफाइनल चरण में प्रवेश किया है. भारत, इंग्लैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज इसके उदाहरण हैं. ऐसे में अपने लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक चुनौती है.

2014 की विजेता रही है श्रीलंका की टीम

श्रीलंका की टीम ने 2014 में भारत को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था. साथ ही वह दो बार रनर अप रही है. 2009 में वह पाकिस्तान से हारी थी और 2012 में वेस्टइंडीज से. ऐसे में श्रीलंका की टीम चैंपियन टीम को हराना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गये 25 टी-20 मुकाबले में से 15 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता है. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को शिकस्त देने के लिए मैदान में उतरेंगी. ऑस्ट्रेलिया का मजबूत पक्ष उनकी बाॅलिंग है. ऐसे में दोनों टीमों के जो संभावित खिलाड़ी हो सकते हैं उनकी सूची इस प्रकार है-

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेज़लवुड

श्रीलंका प्लेइंग XI 

श्रीलंका प्लेइंग XI : पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश दीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा

Also Read: T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ा युजवेंद्र चहल का यह रिकॉर्ड

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola