SL vs Ind 2nd T20 : श्रीलंका ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर, आज होगा निर्णायक मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

Colombo: Sri Lankan Cricket team celebrates a wicket during 2nd T20 with India, at Premadasa Stadium in Colombo, Wednesday, July 28, 2021. (PTI Photo)(PTI07_28_2021_000394B)

India tour of Sri Lanka: श्रीलंका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर करने में कामयाब रहा. भारत के लक्ष्य को श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट खोकर 19 ओवर और 4 गेंदों में 133 रन बनाकर पूरा कर लिया. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चटकाये दो विकेट

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे अधिक दो विकेट चटकाये. जबकि भुवनेश्वर कुमार, सकारिया, वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट चटकाये.

श्रीलंका की ओर से धनंजय ने नाबाद 40 रन बनाये

श्रीलंका की जीत में धनंजय ने बड़ी भूमिका निभायी. धनंजय 34 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाया और अंत तक आउट नहीं हुए. मिनोद ने भी 36 रनों की पारी खेली. धनंजय ने दो विकेट भी चटकाये थे.

श्रीलंका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से हराया

श्रीलंका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर करने में कामयाब रहा. तीसरा और आखिरी टी20 29 जुलाई को खेला जाएगा. जो निर्णायक साबित होगा. भारत के लक्ष्य को श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट खोकर 19 ओवर और 4 गेंदों में 133 रन बनाकर पूरा कर लिया. भारत ने श्रीलंका के सामने 132 रन का लक्ष्य रखा.

श्रीलंका को 6ठा झटका, रमेश मेंडिस 2 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. सकारिया ने रमेश मेंडिस को 2 रन पर अपना शिकार बनाया. मेंडिस ने 5 गेंदों का सामना किया. श्रीलंका का स्कोर इस समय 6 विकेट पर 107 रन है.

श्रीलंका को पांचवां झटका, हसरंगा 15 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. राहुल चाहर अपने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर हसरंगा को भवुनेश्वर के हाथों कैच कराया. हसरंगा ने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके जमाये. चाहर ने चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट चटकाया.

श्रीलंका को चौथा झटका, भानुका 36 रन पर कुलदीप के दूसरे शिकार

श्रीलंका को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर भानुका के रूप में चौथा झटका लगा. भानुका को कुलदीप यादव ने 36 के निजी स्कोर पर अपना दूसरा शिकार बनाया. भानुका का कैच चेतन सकारिया ने लपका. भानुका ने 31 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके जमाये. श्रीलंका स्कोर 12 ओवर में 4 विकेट पर 68 रन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola