Live Updates

SL vs AFG Highlights: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को चार विकेट से हराया, की जबर्दस्त वापसी

Updated:
विज्ञापन

Sri Lanka vs Afghanistan Highlights: एशिया कप 2022 के सुपर चार का पहला मुकाबला आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 175 रन बनाये. श्रीलंका ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका के साथ यह मुकाबला जीत लिया. इसके साथ ही श्रीलंका ने ग्रुप चरण में हार का अफगानिस्तान से बदला चुका लिया. रविवार को भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. सुपर चार में सभी चार टीमों को एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलना होगा. टॉप की दो टीमें 11 सितंबर को फाइनल खेलेगी.

विज्ञापन

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया

एशिया कप 2022 के सुपर चार का पहला मुकाबला आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 175 रन बनाये. श्रीलंकाई टीम ने कुसाल मेंडिस के 36 रन (19 गेंद, दो चौके, तीन छक्के), पाथुम निसांका के 35 रन (28 गेंद, तीन चौके, एक छक्का), धनुष्का गुणतिलक के 33 रन (20 गेंद, दो चौके, दो छक्के) से 19.1 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाकर जीत दर्ज की.

श्रीलंका को पांचवां झटका, दनुष्का गुनतिलका आउट

राशिद खान ने दनुष्का गुनतिलका को बोल्ड कर दिया है. श्रीलंका को पांचवां झटका लगा है. लेकिन दूसरे छोर से भनुका राजपक्षे लगातार बड़े शॉट जड़ रहे हैं. मैच रोमांचक मोड़ लेता जा रहा है.

श्रीलंका को चौथा झटका, नजीबुल्लाह ने पकड़ा शानदार कैच

श्रीलंका को चौथा झटका लगा है. दासुन सनाका नौ गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मुजीब की गेंद पर नजीबुल्लाह ने हवा में उड़कर बाउंड्री पर उनका कैच पकड़ा. श्रीलंका को जीत के लिए अब हर ओवर में करीब 10 रन चाहिए.

श्रीलंका को तीसरा झटका, चरिथ आसालंका आउट

चरिथ आसालंका आउट हो गये हैं. मोहम्मद नबी ने उनको बोल्ड कर दिया है. श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है. आसालंका ने 14 गेंद पर आठ रनों की पारी खेली. उनकी जगह बल्लेबाजी करने दासुन सनाका क्रीज पर आये हैं.

श्रीलंका को दूसरा झटका, पथुम निसंका आउट

श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, दूसरे सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका आउट हो गये हैं. निसंका 28 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए हैं. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने दानुष्का गुनतिलका क्रीज पर आये हैं.

कुसल मेंडिस आउट, श्रीलंका को लगा पहला झटका

कुसल मेंडिस के रूप में श्रीलंका को पहला झटका लगा है. पावर प्ले के बाद सलामी जोड़ी टूट गयी है. मेंडिस ने 19 गेंद पर 36 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने चरिथ आसालंका क्रीज पर आये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola