World Cup: श्रीलंका ने नीदरलैंड के एक और उलटफेर करने के मंसूबों पर फेरा पानी, जीत का खाता खोला

**EDS: CORRECTS NAME** Lucknow: Sri Lankan batter Sadeera Samarawickrama and Dushan Hemantha celebrate their victory over Netherlands during the ICC Men’s Cricket World Cup, in Lucknow, Saturday, Oct. 21, 2023. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI10_21_2023_RPT429B)
श्रीलंका के शीर्ष क्रम में पाथुम निसांका (52 गेंद पर 54 रन) ही उपयोगी योगदान दे पाए. समरविक्रमा ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करने के बाद चरित असलंका (66 गेंद पर 44 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन जोड़कर जीत के लिए मंच तैयार किया.

सदीरा समरविक्रमा की रणनीतिक पारी के दम पर श्रीलंका ने नीदरलैंड के एक और उलटफेर करने के मंसूबों पर पानी फेरकर शनिवार को 10 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज करके एकदिवसीय विश्व कप में अपना खाता खोला.

समरविक्रमा ने श्रीलंका को दिलाई जीत
पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका को पराजित करके बड़ा उलटफेर करने वाले नीदरलैंड ने मैच में कई बार श्रीलंका पर अपना पलड़ा भारी रखा. उसने श्रीलंका के सामने 263 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा और इसके बाद उसके शीर्ष क्रम को झकझोर कर उसकी पेशानी पर बल ला दिए. समरविक्रमा ने हालांकि 107 गेंद पर सात चौकों की मदद से नाबाद 91 रन की पारी खेलकर श्रीलंका को 48.2 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया.

श्रीलंका के शीर्ष क्रम में पाथुम निसांका (52 गेंद पर 54 रन) ही उपयोगी योगदान दे पाए. समरविक्रमा ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करने के बाद चरित असलंका (66 गेंद पर 44 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन जोड़कर जीत के लिए मंच त��यार किया. समरविक्रमा ने इसके बाद धनंजय डिसिल्वा (37 गेंद पर 30 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की जिससे श्रीलंका पांच विकेट पर 263 रन बनाकर वर्तमान टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल करने में सफल रहा.

साइब्रैंड एंगलब्रेख्त ने 82 गेंद पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाए जबकि लोगन वान बीक ने 75 गेंद पर 59 रन की सधी पारी खेली. इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की जो विश्व कप में नया रिकॉर्ड है। इससे नीदरलैंड ने खराब शुरुआत से उबरकर 49.4 ओवर में 262 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. श्रीलंका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने पहले 10 ओवर में ही अनुभवी कुसाल परेरा (05) और कप्तान कुसाल मेंडिस (11) के विकेट गंवा दिए. इन दोनों को ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त (44 रन देकर तीन विकेट) ने आउट किया.

निसांका ने बास डी लीडे पर लगातार तीन चौके जमाए जिनमें से दूसरे चौके से उन्होंने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन पहले ड्रिंक्स के तुरंत बाद तेज गेंदबाज पॉल वान मीकरेन ने उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया. निसांका ने अपनी पारी में नौ चौके लगाए.

समरविक्रमा और असलंका ने यहीं से बखूबी जिम्मेदारी संभाली और किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई. उन्होंने नीदरलैंड के तेज और स्पिन आक्रमण के सामने ढीली गेंद का इंतजार किया. आर्यन ने असलंका को बोल्ड करके यह साझेदारी तोड़ी. धनंजय ने यहां से समरविक्रमा का अच्छा साथ दिया. उन्होंने कॉलिंन एकरमैन की गेंद पर बोल्ड होने से पहले वान बीक पर दो छक्के लगाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया. दुशान हेमंता ने विजयी चौका लगाया.

इससे पहले नीदरलैंड पर एक समय कम स्कोर पर आउट होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन एंगलब्रेख्त और वान बीक ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलकर अपने वनडे करियर में पहली बार अर्धशतक जमाए और सातवें विकेट के लिए विश्वकप में रिकॉर्ड साझेदारी निभाई. उन्होंने भारत के महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 116 रन जोड़े थे.

दक्षिण अफ्रीका में पले बढ़े 35 वर्षीय एंगलब्रेख्त और वान बीक ने 22वें ओवर में ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाली जब नीदरलैंड कासुन रजिता (50 रन देकर 4 विकेट) और दिलशान मदुशंका (49 रन देकर चार विकेट) से मिले झटकों के कारण 6 विकेट पर 91 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था.

एंगलब्रेख्त दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अंडर-19 विश्व कप में खेल चुके हैं लेकिन उन्होंने 2016 में सभी प्रारूप से संन्यास ले लिया था. उनका परिवार 2021 में नीदरलैंड में बस गया था इसके बाद उन्होंने फिर से खेलना शुरू कर दिया था. उन्होंने विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अपना पहला वनडे मैच खेला. दक्षिण अफ्रीका को हराकर आत्मविश्वास से भरी नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसके शीर्ष छह बल्लेबाजों में कॉलिन एकरमैन (29), मैक्स ओडाउड (16) और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (16) ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










