ePaper

WPL Auction 2023 Top 10 Players List: ऑक्शन में मालामाल हो सकती हैं ये 10 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

Updated at : 13 Feb 2023 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
WPL Auction 2023 Top 10 Players List: ऑक्शन में मालामाल हो सकती हैं ये 10 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

WPL Auction 2023 Top 10 Players List: महिला प्रीमियर लीग 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार 13 फरवरी को मुंबई में होने वाली है. इस नीलामी में पांच फ्रेंचाइजी अधिकतम 90 खिलाड़ियों पर बोली लगायेंगे. ऑक्शन में इन 10 खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी.

विज्ञापन
undefined

WPL 2023 Auction: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज (13 फरवरी) मुंबई में होने वाली है. इस ऑक्शन में देश और विदेश के 409 खिलाड़ी भाग लेंगी. इस नीलामी में पांच फ्रेंचाइजी अधिकतम 90 खिलाड़ियों पर बोली लगायेंगे. हर फ्रेंचाइजी को कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों के लिए सफल बोली लगानी होगी. यहां हर टीम के पर्स में 12-12 करोड़ होंगे. ऐसे में आइए आपको बताते हैं टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में जिनपर करोड़ों की बोली लग सकती है.

undefined

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ले से ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाना जारी हैं. 33 वर्षीय कौर टी20 इंटरनेशनल में वह तीन हजार रन बनाने के करीब हैं. उनका बल्लेबाजी औसत भी 28.26 का रहा है. टी20 क्रिकेट में वह एक शतक भी जड़ चुकी हैं. नीलामी में हरमनप्रीत पर करोड़ों की बोली लगना निश्चित है.

undefined

स्मृति मंधाना पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया की सबसे अहम खिलाड़ी रही हैं. उन्होंने कई मौकों पर अपनी शानदार पारियों से टीम को जीत दिलाई है. फिलहाल वह महिला बल्लेबाजों की T20I रैंकिंग में तीसरे नंबर पर भी हैं. ऐसे में स्मृति मंधाना WPL ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी बन सकती हैं.

undefined

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर खिलाड़ी ताहिला मैक्ग्रा फिलहाल बल्लेबाजों की महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप पर काबिज़ है. पिछले एक साल में इस खिलाड़ी ने बल्ले से तो कहर बरपाया ही है, साथ ही गेंदबाजी में भी कई मौकों पर अहम विकेट चटकाए हैं. ताहिला पर महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन में जमकर पैसों की बारिश हो सकती है.

Also Read: WPL Auction 2023: आज होगी खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, यहां जानिए ऑक्शन से जुड़ी A to Z जानकारी
undefined

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज बेथ मूनी को भी करोड़ों की कीमत मिलना लगभग तय है. यह खिलाड़ी महिला बल्लेबाजों की टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-2 पर मौजूद है और ताबड़तोड़ पारियां खेलने के लिए पहचानी जाती हैं.

undefined

हाल ही में शेफाली वर्मा ने भारतीय अंडर-19 महिला टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताया है. महज 19 वर्षीय यह खिलाड़ी भारत की ओर से 51 T20I खेल चुकी हैं और 24.62 की औसत से 1231 रन बना चुकी हैं. शेफाली का स्ट्राइक रेट 134.53 रहा है. महिला बल्लेबाजों की T20I रैंकिंग में शफाली 8वें नंबर पर मौजूद हैं. निश्चित तौर पर उन्हें ऑक्शन में बड़ी कीमत मिलने वाली है.

undefined

भारतीय टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा फिलहाल महिला गेंदबाजों की टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में तीसरे और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर है. ऐसे में इस शानदार ऑलराउंडर्स के लिए जमकर पैसा बरस सकता है.

undefined

वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हैली मैथ्यूज बल्ले और गेंद से बराबर धमाल मचाती रही है. ऑलराउंडर्स की टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में वह चौथे स्थान पर काबिज हैं. इनकी बेस प्राइज 40 लाख है लेकिन इन्हें नीलामी के दौरान एक करोड़ से ज्यादा दाम मिल सकते हैं.

undefined

न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन एक जबरदस्त ऑलराउंडर हैं. बल्लेबाजी रैंकिंग में जहां वह चौथे पायदान पर हैं, वहीं ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में उन्हें तीसरा स्थान हासिल है. विदेशी खिलाड़ियों में इन्हें सबसे ज्यादा कीमत मिलने के आसार हैं.

undefined

ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली पर भी फ्रेंचाइजियों की खास नजर रहने वाली है. 32 वर्षीय इस खिलाड़ी का बल्लेबाजी औसत 23.46 और स्ट्राइक रेट 128 है. वह टी20 क्रिकेट में शतक भी जड़ चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए इन्होंने कई मौकों पर मैज विजेता पारी खेली है.

undefined

इंग्लैंड की यह ऑलराउंडर बड़े मैचों की खिलाड़ी रही है. कई अहम मौकों पर इन्होंने गेंद और बल्ले से कमाल दिखाया है. महिला ऑलराउंडर्स की टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में सीवर फिलहाल छठे पायदान पर हैं. मैच जिताने की काबिलियत उन्हें अच्छे दाम दिला सकती है.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola