Live Updates

IND vs BAN Test Highlights: भारत ने जीता पहला टेस्ट मैच, बांग्लादेश को 188 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन

India vs Bangladesh 1st Test Highlights: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 188 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. भारत से मिले 513 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 324 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. भारत ने पहली पारी में 404 और दूसरी पारी में 258 रन बनाये थे. टीम के लिए शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने शतक जड़ा. वहीं गेंदाबजों में कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल 8 विकेट झटके. जबकि अक्षर पटेल ने पांच और सिराज ने 4 विकेट चटकाये.

विज्ञापन

भारत ने 188 रनों से जीता मैच

भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 188 रनों से हरा दिया. पांचवें दिन भारत को जीत के लिए 4 विकेट की दरकार थी और भारतीय गेंदबाजों ने एक घंटे से कम से भी कम समय में 4 विकेट चटकाकर जीत दर्ज की. भारत से मिले 513 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 324 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारत ने पहली पारी में 404 और दूसरी पारी में 258 रन बनाये थे. वहीं गेंदाबजों में कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट झटके.

बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा, कुलदीप को तीसरी सफलता

बांग्लादेश की टीम एक के बाद एक विकेट गंवाती जा रही है. कुलदीप यादव ने इबादत हुसैन के रूप में तीसरी सफलता हासिल की. शाकिब के बाद बैटिंग करने आए इबादत ने बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये.

कुलदीप ने शाकिब को किया बोल्ड, बांग्लादेश का 8वां विकेट गिरा

कुलदीप यादव ने 111वें ओवर की आखिरी गेंद पर शाकिब अल हसन को आउट किया. शाकिब 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसी के साथ बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा. दाएं हाथ के बल्लेबाज इबादत हुसैन क्रीज पर आए.

बांग्लादेश का सातवां विकेट गिरा, मेहदी हसन आउट

पांचवे दिन के खेल के शुरुआत में ही भारत को एक और सफलता मिली. मोहम्मद सिराज ने अपने ओवर की 5वीं गेंद पर मेहदी हसन का शिकार किया. मेहदी 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसी के साथ बांग्लादेश टीम ने सातवां विकेट गंवा दिया. वहीं मेजबान टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने अर्धशतक जड़ दिया है. बाएं हाथ के बल्लेबाज तैजुल इस्लाम क्रीज पर आए.

पांचवे दिन का खेल शुरू, भारत जीत से केवल 4 विकेट दूर

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच के पांचवे दिन का खेल शुरू. बांग्लादेश को जीत के लिए 241 रनों की जरूरत है. मेहदी हसन और शाकिब अल हसन क्रीज पर मौजूद हैं.

बांग्लादेश को जीत लिए 241 रनों की जरूरत

सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही शतक जमाया लेकिन अक्षर पटेल की अगुवाई में स्पिनरों ने भारत को अच्छी वापसी दिलायी, जिससे वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां जीत दर्ज करने के करीब पहुंच गया. बांग्लादेश ने 513 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 272 रन बनाये. वह लक्ष्य से अभी 241 रन दूर है. भारत को दो मैचों की श्रृंखला में बढ़त हासिल करने के लिए पांचवें और आखिरी दिन केवल चार विकेट निकालने होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola