INDW vs ENGW, T20 WC Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 11 रनों से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार
India Women vs England Women, T20 World Cup Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 11 रनों से हरा दिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने पांच विकेट चटकाये, लेकिन बाकी गेंदबाजों ने काफी रन लुटाये. इंग्लैंड ने जीत के लिए भारत को 152 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन भारतीय टीम जवाब में 140 रन की बना सकी. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पायीं. भारत का अगला मुकाबला आयरलैंड से 20 फरवरी को होगा. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को वह मैच जीतना ही होगा.
इंग्लैंड ने भारत को 11 रनों से हराया
इंग्लैंड ने भारत को 11 रनों से हरा दिया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने पांच विकेट चटकाये, लेकिन बाकी गेंदबाजों ने काफी रन लुटाये. इंग्लैंड ने जीत के लिए भारत को 152 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन भारतीय टीम जवाब में 140 रन की बना सकी. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पायीं.
दीप्ति शर्मा रन आउट, भारत को पांचवां झटका
टीम इंडिया को पांचवा झटका लगा है. दीप्ति शर्मा रन आउट हो गयी हैं. भारत को जीत के लिए अब भी 10 गेंद पर 33 रनों की जरूरत है. पूजा वस्त्राकर क्रीज पर आयी हैं.
स्मृति मंधाना अर्धशतक बनाकर आउट
टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अर्धशतक बनाकर आउट हो गयी हैं. भारत को अब भी चार ओवर में जीतने के लिए 47 रनों की जरूरत है. दीप्ति शर्मा क्रीज पर आ चुकी हैं.
हरमनप्रीत कौर आउट, भारत को तीसरा झटका
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आउट हो गयी हैं. टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. हरमनप्रीत ने महज चार रन बनाये. कौर की जगह बल्लेबाजी करने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष क्रीज पर आयी हैं.
टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स आउट
भारत को दूसरा झटका लगा है. जेमिमा रोड्रिग्स आउट हो गयी हैं. जेमिमा ने 16 गेंद पर 13 रन बनाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आयी हैं.
शेफाली वर्मा आउट, टीम इंडिया को पहला झटका
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा आउट हो गयी हैं. भारत को पहला झटका लगा है. शेफाली आठ रन बनाकर आउट हुई हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर आयी हैं.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए