Live Updates

Ind vs Aus 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे को 66 रन से जीता, भारत के नाम सीरीज

Updated:
विज्ञापन

India vs Australia 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में भारत को 66 रन से हरा दिया. हालांकि भारत ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 352 रन का स्कोर बनाया. जवाब में भारतीय टीम 49.4 ओवर में ऑल आउट हो गयी. भारत वनडे में ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने से चूक गया. देखें मैच का हाईलाइट.

विज्ञापन

Ind vs Aus 3rd ODI : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत को 66 रन से हरा दिया. इसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 6ठी हार से खुद को बचा लिया. भारत की ओर से सबसे अधिक 81 रन रोहित शर्मा ने बनाया. इसके अलावा विराट कोहली ने 56, श्रेयस अय्यर ने 48, केएल राहुल 26 और रविंद्र जडेजा 35 रन बना पाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैक्सवेल ने 10 ओवर में 40 रन देकर चार विकेट चटकाये. जबकि हेजलवुड ने दो विकेट लिये.

Ind vs Aus 3rd ODI Live: जडेजा 35 रन पर आउट, Team India को 9वां झटका

जडेजा के रूप में टीम इंडिया को 9वां झटका लगा. तनवीर सांघा ने जडेजा को अपना शिकार बनाया. जडेजा ने 36 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का और 3 चौके जमाये.

Ind vs Aus 3rd ODI Live: टीम इंडिया को 8वां झटका, बुमराह 5 रन बनाकर आउट

भारत को बुमराह के रूप में 8वां झटका लगा है. पैट कमिंस ने बुमराह को आउट किया. बुमराह ने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका जमाया.

Ind vs Aus 3rd ODI Live: भारत को कुलदीप यादव के रूप में 7वां झटका

भारतीय टीम को 42वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 7वां झटका लगा. कुलदीप यादव दो रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर बोल्ड हो गये. भारत को स्कोर 42 ओवर के बाद 258 रन है.

Ind vs Aus 3rd ODI Live: मैक्सवेल ने श्रेयस अय्यर को अपना चौथा शिकार बनाया

मैक्सवेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर को अपना चौथा शिकार बनाया. श्रेयस अय्यर जो 48 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें मैक्सवेल ने बोल्ड कर दिया. अय्यर ने 43 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका और दो छक्के जमाये. अय्यर के आउट होने के बाद कुलदीप बल्लेबाजी के लिए आये हैं.

Ind vs Aus 3rd ODI Live: सूर्यकुमार के रूप में भारत को पांचवां झटका

टीम इंडिया को सूर्यकुमार के रूप में पांचवां झटका लगा है. सूर्या केवल 8 रन बनाकर हेजलवुड के शिकार हुए. उन्होंने मैक्सवेल को आसान कैच थमा दिया. उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौका जमाया. सूर्या के आउट होने के बाद क्रीज पर रविंद्र जडेजा आए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola