Live Updates

IPL Auction 2023: अनकैप्ड शिवम मावी को 6 करोड़ में गुजरात ने खरीदा, एडम जम्पा राजस्थान की टीम में शामिल

Updated:
विज्ञापन

IPL Auction 2023 Updates: आईपीएल 2023 (#TATAIPLAuction) के लिए आज कोच्चि में मिनी ऑक्शन खत्म हो चुका है. नीलामी में कुल 80 खिलाड़ी बिके. इस ऑक्शन के लिए दुनियाभर के 991 क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन 405 खिलाड़ियों को निलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. इन खिलाड़ियों में 273 भारतीय जबकि 132 खिलाड़ी विदेशी थे. इस लिस्ट में 119 कैप्ड खिलाड़ी और 282 अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल थे. बता दें कि आईपीएल 2023 के लिए 87 स्लॉट खाली थे जिनके लिए 10 टीमें इन खिलाड़ियों पर बोली लगायी और 80 खिलाड़ियों को खरीद लिया. सैम कुरेन सबसे महंगे खिलाड़ी बने. पंजाब किंग्स ने उन्हें 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा.

विज्ञापन

ऑक्शन खत्म, 80 खिलाड़ी बिके

आईपीएल 2023 के लिए मिली नीलामी खत्म हो चुकी है. कुल 151 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिनमें से 80 खिलाड़ियों में विभिन्न फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी दिखायी. इनमें 29 विदेशी खिलाड़ी नीलामी में बिके. कुल एक अरब 67 करोड़ रुपये खर्च किये गये.

जो रूट और लिट्टन दास भी बिके

इंग्लैंड के जो रूट और लिट्टन दास दुबारा ऑक्शन में आने के बाद बिक हैं. रूट को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा. लिट्टन दास को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा.

शाकिब अल हसन को केकेआर ने खरीदा

बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर को दूसरे राउंड में केकेआर ने 1.5 करोड़ के आधार मूल्य पर खरीदा. पहली बार में वह अनसोल्ड रहे थे.

एडम जम्पा को मिला खरीदार

एडम जम्पा फिर से नीलामी में वापस आये और उन्हें राजस्थान रॉयल्य ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.

काइल जैमीसन को सीएसके ने खरीदा

काइल जैमीसन को उनके आधार मूल्य एक करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा. सीएसके ने ही उनके लिए पहली बोली लगायी और आखिरी भी.

डेविड मलान और ट्रेविस हेड अनसोल्ड रहे

डेविड मलान और ट्रेविस हेड जैसे बड़े खिलाड़ियों पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं दिखायी. ये दोनों अनसोल्ड रहे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola