India VS Sri Lanka Highlights: टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 2 रन से हराया
India VS Sri Lanka Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को दो रन से हरा दिया. श्रीलंका को आखिरी गेंद पर जीत के लिए चार रनों की दरकार थी. लेकिन भारत ने आखिरी विकेट भी झटक लिया. भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने हुए पांच विकेट के नुकसान परे 162 रन बनाये.
रोमांचक मुकाबले में भारत 2 रन से जीता
एक बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को दो रनों से हराकर नये साल की पहली जीत दर्ज की है. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच के विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाये. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम आखिरी गेंद पर 160 रनों पर आउट हो गयी.
श्रीलंका को आठवां झटका
महीस तीक्षण के रूप में श्रीलंका को आठवां झटका लगा है. श्रीलंका को जीत के लिए अब भी पांच गेंद में 11 रनों की दरकार है.
दासुन सनाका आउट, श्रीलंका को सातवां झटका
दासुन सनाका के रूप में श्रीलंका को सातवां झटका लगा है.
वानिंदु हसरंगा आउट, श्रीलंका को छठा झटका
शिवम मावी ने अपने डेब्यू मैच में ही तीसरा विकेट झटक लिया है. श्रीलंका को छठा झटका लगा है. वानिंदु हसरंगा 21 रन बनाकर आउट हो गये हैं. श्रीलंका को जीत के लिए अब भी 28 गेंद पर 46 रन बनाने हैं.
श्रीलंका को पांचवां झटका, हर्षल पटेल ने चटका दूसरा विकेट
श्रीलंका को 11वें ओवर की चौथी गेंद पर पांचवां झटका लगा. हर्षल पटेल ने भानुका राजपक्षे को 10 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया. भानुका का कैच कप्तान हार्दिक पांड्या ने लपका. हालांकि इस दौरान पांड्या चोटिल भी हुए.
श्रीलंका को चौथा झटका, कुसल मेंडिस 28 रन पर आउट
श्रीलंका को 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. कुसल मेंडिस 28 रन बनाकर आउट हुए. हर्षल पटेल की गेंद पर मेंडिस का शानदार कैच संजू सैमसन ने लपका. मेंडिस ने 25 गेंदों का सामना किया, जिसमें पांच चौके जमाये.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए