ePaper

Asia Cup में गिल लगाएंगे ताबड़तोड़ चौके-छक्के, इरफान पठान ने की भविष्यवाणी

Updated at : 02 Sep 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2025: Shubman Gill

Asia Cup 2025: Shubman Gill

Asia Cup 2025: भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल लंबे समय बाद टी20 आई में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. गिल को एशिया कप 2025 के लिए टीम का उपकप्तान बनाया है. भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान को पूरा भरोसा है कि गिल एशिया कप में तेजी से रन बनाएंगे और आक्रामक बल्लेबाजी कर खुद को साबित करेंगे. गिल के आने से कप्तान सूर्यकुमार को टेंशन भी थोड़ा कम होगा.

विज्ञापन

Asia Cup 2025: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एशिया कप के लिए टी20 टीम में शुभमन गिल की वापसी और उन्हें उपकप्तान बनाने के फैसले को टीम के हित में करार देते हुए मंगलवार को कहा कि वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे. टेस्ट कप्तान के तौर पर इंग्लैंड में अपनी पहली सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले गिल की लंबे समय के बाद टी20 टीम में वापसी हुई है. पठान ने कहा कि गिल के उपकप्तान होने से मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी कोई दबाव नहीं आयेगा. पठान ने ‘सोनी स्पोर्ट्स’ द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘सूर्यकुमार की सहमति के बिना शुभमन गिल को उप-कप्तान नहीं चुना गया होगा.’

युवा खिलाड़ियों को सूर्या मिलेगी अच्छी सीख

इरफान पठान ने कहा, ‘उनकी (सूर्यकुमार) जिम्मेदारी सिर्फ अपना प्रदर्शन करना या टीम को संभालना नहीं है. युवा खिलाड़ी में नेतृत्व कौशल विकसित करना और टीम को भविष्य के लिए तैयार करना भी है. लोगों को शायद ऐसा लग रहा होगा कि इससे सूर्यकुमार पर दबाव पड़ेगा, लेकिन वह जो कर रहे हैं वह वास्तव में भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बहुत अच्छा है. यह सूर्यकुमार यादव को ऐसे कप्तान के तौर पर स्थापित करेगा जिनका क्रिकेट जगत में काफी सम्मान है.’ पठान ने कहा कि गिल अपने चयन और उपकप्तान के तौर पर नियुक्ति को सही साबित करना चाहेंगे.

गिल के पास है आक्रामक बल्लेबाजी करने का दम

पठान ने कहा, ‘हमने इस सत्र में देखा है, वह शानदार लय में हैं. उन्होंने पिछले कुछ आईपीएल में काफी रन भी बनाये हैं. उनके पास आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता है. मुझे नहीं लगता कि गिल के लिए आक्रामक भूमिका निभाने और टीम की जरूरत को पूरा करने में कोई समस्या होगी.’ पठान ने कहा कि 2021 टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के दौरान यूएई में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती एशिया कप में भारत के लिए ‘एक्स-फैक्टर (अपने दम पर मैच का रुख पलटने वाले खिलाड़ी)’ होंगे.

वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन पर हैं पठान की नजरें

उन्होंने कहा, “आप हमेशा सोचते हैं कि ऑलराउंडर एक्स फैक्टर होते है लेकिन मैं वास्तव में यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि वरुण चक्रवर्ती कैसा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि आपको पता होना चाहिए कि यह एक वापसी की प्रेरणादायक कहानी हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘चक्रवर्ती 2021 में दुबई में हुए टी20 विश्व कप की भारतीय टीम का हिस्सा थे. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने उस समय इतना अच्छा प्रदर्शन किया था. मेरी नजरें उन पर पर होंगी क्योंकि उनमें बहुत आत्मविश्वास है और वह निश्चित रूप से एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं.’

ये भी पढ़ें…

Asia Cup में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज, दो इंडियंस भी लिस्ट में

ये कंपनियां नहीं बन सकती टाइटल स्पॉन्सर, BCCI की कड़ी हिदायत, देखें पूरी लिस्ट

Dream11 हटा पीछे, अब नये टाइटल स्पॉन्सर के लिए BCCI ने निकाला टेंडर

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola