शुभमन गिल ने डबल सेंचुरी के बाद अपने साथी खिलाड़ियों के साथ किया 'डबल सेलिब्रेशन', देखें VIDEO

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में डबल सेंचुरी लगातार कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं. गिल सबसे कम्र में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं. साथ ही उन्होंने न्यूजीलैड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
बुधवार को शुभमन गिल ने वनडे में डबल सेंचुरियन के एलीट क्लब में एंट्री की1 गिल के शानदार 208 रन की मदद से भारत ने माइकल ब्रेसवेल के धमाकेदार शतक के बावजूद बुधवार को हैदराबाद में पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया. सलामी बल्लेबाज गिल के वनडे इतिहास में 10वां दोहरा शतक बनाया. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि गिल का बल्ला देखना शानदार है, साफ-सुथरी स्ट्राइकिंग और हवाई शॉट में भी कोई डर नहीं.
जीत के बाद भारतीय टीम ने शुभमन गिल के कारनामे का खास अंदाज में जश्न मनाया. मैच के बारे में बात करें तो ऑलराउंडर ब्रेसवेल ने अंतिम ओवर में 78 गेंद में 140 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया लेकिन जब उन्हें शार्दुल ठाकुर ने आउट किया तक टीम इंडिया ने राहत की सांस ली. रोहित ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो जिस तरह से ब्रेसवेल बल्लेबाजी कर रहे थे, हमें पता था कि यह एक चुनौती होगी.
भारत के तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के अनुशासित शुरुआती स्पैल ने न्यूजीलैंड को प्रतिबंधित कर दिया, लेकिन ब्रेसवेल की देर से आतिशबाजी ने उन्हें एक सनसनीखेज जीत की उम्मीद दी. न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने कहा कि ब्रेसवेल की पारी शानदार थी. खेल की स्थिति और फिर उस तरह की पारी खेलना, हमें उस स्थिति में लाना शानदार था. सीमा पार नहीं कर पाना निराशाजनक है.
Also Read: IND vs NZ: डबल सेंचुरी ठोकने के बाद शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘200 के बारे में नहीं सोचा था’
Double Century ✅
Double the celebration 👌#TeamIndia members describe @shubmangill's incredible Double Ton in Hyderabad in their own style 😎#INDvNZ pic.twitter.com/UTf7oOJds4— BCCI (@BCCI) January 19, 2023
फिन एलेन ने शीर्ष क्रम में 40 रनों की पारी खेली, लेकिन छठे विकेट के लिए सिराज ने लेथम को आउट करके न्यूजीलैंड को सकते में डाल दिया. इसके बाद ब्रेसवेल बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर के साथ साझेदारी करने आये. सेंटनर के सिराज के हाथों आउट होने से पहले दोनों के बीच 162 रन की शानदार साझेदारी हुई. सेंटनर ने 45 गेंदों में 57 रन बनाये. ब्रेसवेल ने 12 चौके और 10 छक्के लगाये.
इससे पहले, 23 वर्षीय गिल ने 149 गेंदों की पारी और 19 चौकों और नौ छक्कों की मदद से भारत को 349-8 का विशाल स्कोर बनाने में मदद की. उनके बाद रोहित से सर्वाधिक 34 रन बनाये. इसके बाद भारत की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक भी नहीं बनाया. पिछले दिनों दो शतक जड़ने वाले विराट कोहली भी जल्द ही सेंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गये. उन्होंने सिर्फ आठ रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




