भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, फ्री फलस्तीन टी-शर्ट पहन विराट कोहली के पास पहुंचा शख्स

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Nov 2023 4:23 PM

विज्ञापन

लाइव मैच के दौरान विराट कोहली से मिलने मैदान में घुसे फैन को संदिग्ध बताया जा रहा है. इसलिए क्योंकि उसके टी-शर्ट पर फ्री फलस्तीन लिखा हुआ था. साथ ही उसने मास्क भी पहन रखा था.

विज्ञापन
undefined

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. जिसमें भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में लाइव मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया. एक फैन भागते हुए मैदान के अंदर घुस आया और क्रीज पर जमे विराट कोहली को गले लगाया.

undefined

फ्री फलस्तीन का टी-शर्ट पहने हुए था विराट से मिलने पहुंचा शख्स

लाइव मैच के दौरान विराट कोहली से मिलने मैदान में घुसे फैन को संदिग्ध बताया जा रहा है. इसलिए क्योंकि उसके टी-शर्ट पर फ्री फलस्तीन लिखा हुआ था. साथ ही उसने मास्क भी पहन रखा था.

https://twitter.com/YashSha83965923/status/1726173848880775213
undefined

विराट कोहली ने खुद को फैन से किया अलग

जब भारतीय पारी का 14वां ओवर चल रहा था, तब फ्री फलस्तीन वाला टी-शर्ट पहनकर एक फैन मैदान के अंदर घुस आया. वो भागते हुए विराट कोहली के पास पहुंच गया. उसने भागते हुए विराट कोहली को गले भी लगा लिया. उसके बाद कोहली ने खुद से उसे अलग किया. बाद में सुरक्षाकर्मी मैदान के अंदर पहुंचे और शख्स को पकड़कर मैदान के बाहर ले गए.

undefined

नाराज दिखे विराट कोहली

मैदान के अंदर शख्स के घुसने से विराट कोहली नाराज नजर आए. कोहली के चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा था. जब शख्स मैदान के अंदर घुसा तो कमेंटेटर ने भी इसकी निंदा की और सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा किया. कमेंटेटर ने कहा, इस समय सबसे महत्वपूर्ण मैच चल रहा है और इस तरह की घटना से खिलाड़ी की एकाग्रता भंग होती है.

undefined

विराट कोहली अर्धशतक बनाकर आउट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन कमिंस की छोटी लेंथ वाली गेंद पर प्लेडाउन हो गए. कोहली ने 63 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौकों की मदद से 54 रन की पारी खेली.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola