PHOTOS : सारा तेंदुलकर ने शेयर किया सचिन तेंदुलकर का ये पोस्ट और खुल गए कई राज…

सचिन तेंदुलकर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जब मैं बच्चा था उस वक्त मैं और मेरे साहित्य सहवास के दोस्त वहां खड़ी कारों के टायर से हवा निकाल देते थे. सचिन ने बताया है कि वे टायर्स से हवा निकालने में इतने पेशेवर थे कि जबतक वे चारों टायर की हवा निकाल नहीं देते उन्हें संतोष नहीं मिलता था.

सारा तेंदुलकर ने आज अपने पिता सचिन तेंदुलकर के एक सोशल मीडिया पोस्ट को एक्स पर शेयर किया है, जिसमें सचिन के जीवन से जुड़े कई रहस्यों का खुलासा हुआ है. सारा तेंदुलकर अकसर सचिन तेंदुलकर के पोस्ट को शेयर करती हैं.

सचिन तेंदुलकर ने आज बाल दिवस के मौके पर एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने यह कहा है कि थोड़ी सी शरारत के बिना बचपन अधूरा है.

सचिन तेंदुलकर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जब मैं बच्चा था उस वक्त मैं और मेरे साहित्य सहवास के दोस्त वहां खड़ी कारों के टायर से हवा निकाल देते थे. सचिन ने बताया है कि वे टायर्स से हवा निकालने में इतने पेशेवर थे कि जबतक वे चारों टायर की हवा निकाल नहीं देते उन्हें संतोष नहीं मिलता था.

सचिन ने अपने पोस्ट मे लिखा है कि आप सब भी अपने बचपन को याद करें और मुझे बताएं कि आपने अपने बचन में क्या शरारत की थी, तब तक अपने अपनी कारों की जांच करके आता हूं.


सारा तेंदुलकर, सचिन और अंजलि की पहली औलाद हैं. सचिन अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं और वे अपने पिता की लाडली भी हैं. सारा तेंदुलकर अक्सर सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट ग्राउंड और पार्टियों में नजर आती हैं.

सारा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी अकसर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने world cup 2023 के दौरान शुभमन गिल के खेल की तारीफ अपने सोशल मीडिया हैंडिल से की थी. नीदरलैंड और भारत के बीच खेले गए मैच के दौरान उनकी पारी के लिए भी सारा ने शुभमन की तारीफ की थी.

सारा तेंदुलकर ने दीपावली के मौके पर भी अपनी एक बहुत ही खूबसूरत सी तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट पर लोगों को दिवाली शुभकामनाएं दी थीं. सोशल मीडिया में सारा तेंदुलकर के पोस्ट की खूब चर्चा भी होती है.

विश्व कप के दौरान सारा तेंदुलकर भारत के कई मैच को देखने ग्राउंड पर भी पहुंची थीं. सारा तेंदुलकर और क्रिकटर शुभमन गिल की दोस्ती के चर्चे आजकल खूब हो रहे हैं. हालांकि दोनों ने इस बारे में अबतक कोई बात नहीं की है.
Also Read: शुभमन गिल नहीं ये हैं सारा तेंदुलकर के फेवरेट पर्सन, देखें तसवीरें…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










