सचिन तेंदुलकर का 20 साल पुराना वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, जिसे अबतक कोई नहीं तोड़ पाया
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Nov 2023 3:24 PM
एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर ने नाम दर्ज है. सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप में यह रिकॉर्ड बनाया था. उस वर्ल्ड कप में सचिन ने 11 मैचों की 11 पारियों में एक शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से कुल 673 रन बनाया था.

वर्ल्ड कप 2023 में खिलाड़ी जमकर रन बना रहे हैं, जिससे गोल्डन बैट की जंग रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. फिलहाल इस रेस में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली सबसे आगे चल रहे हैं, तो उनको डी कॉक, रचिन रविंद्र और रोहित शर्मा से चुनौती मिल रही है. रनों की होड़ में इस बार पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड पर खतरा मंडराने लगा है. सचिन ने यह रिकॉर्ड 20 साल पहले 2003 वर्ल्ड कप में बनाया था, जिसे अबतक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है. मैथ्यू हेडन, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर, सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंचकर भी नहीं तोड़ पाए थे.

एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम
एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर ने नाम दर्ज है. सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप में यह रिकॉर्ड बनाया था. उस वर्ल्ड कप में सचिन ने 11 मैचों की 11 पारियों में एक शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से कुल 673 रन बनाया था. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने 1996 वर्ल्ड कप में भी सबसे ज्यादा रन बनाया था. सचिन ने उस वर्ल्ड कप एडिशन में 7 मैच खेलकर 2 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 523 रन बनाए थे. 2011 वर्ल्ड कप में भी सचिन ने 482 रन बनाया था.

विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. कोहली अबतक 9 मैचों की 9 पारियों में दो शतक और 5 अर्धशतकों की मदद से कुल 594 रन बना लिए हैं. एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से केवल 79 रन पीछे हैं.
Also Read: विराट कोहली ने फिर दोहराया ये रिकॉर्ड तो अधूरा रह जाएगा भारत के वर्ल्ड कप का सपना
डी कॉक भी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजी डी कॉक के लिए मौजूदा वर्ल्ड कप शानदार रहा है. अबतक डी कॉक ने 4 शतकों की मदद से कुल 591 रन बना लिए हैं.

रचिन रविंद्र भी तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के स्टार युवा खिलाड़ी रचिन रविंद्र भी इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बल्ले और बॉल से रचिन ने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है. एक वर्ल्ड कप एडिशन में सचिन के सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को रचिन भी तोड़ सकते हैं. रचिन ने अबतक 9 मैचों की 9 पारियों में 3 शतक और दो अर्धशतक की मदद से कुल 565 रन बना लिए हैं.

रोहित शर्मा के पास भी सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का बड़ा मौका है. रोहित शर्मा ने 9 मैचों की 9 पारियों में 3 अर्धशतक और एक शतक की मदद से कुल 503 रन बना लिए हैं.

एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर, 673 रन, 2003
मैथ्यू हेडन, 659 रन, 2007
रोहित शर्मा, 648 रन, 2019
डेविड वॉर्नर, 647 रन, 2019
शाकिब अल हसन, 606 रन, 2019
विराट कोहली, 594 रन, 2023
डी कॉक, 591 रन, 2023
केन विलियमसन, 578 रन, 2019
रचिन रविंद्र, 565 रन, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










