पिंक कलर की एथनिक ड्रेस में नजर आई सारा तेंदुलकर, पोस्ट हुआ वायरल, यूजर ने लिखा- डार्लिंग

पिंक एथनिक ड्रेस में सारा तेंदुलकर, फोटो- Instagram(@saratendulkar)
Sara Tendulkar Viral Post: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में वह पिंक कलर का बैकलेस सूट पहने नजर आ रही है. इंस्टाग्राम पर शेयर इस पोस्ट पर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
Sara Tendulkar Viral Post: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) आज के समय में किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है. अक्सर सारा किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं. सारा तेंदुलकर के पास सोशल मीडिया पर भी अच्छी फॉलोइंग है. अब एक बार फिर सारा चर्चा में आ गई हैं. इस बार वह अपने नए ड्रेस के कारण चर्चा में हैं. आइए बताते है आखिर क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सारा तेंदुलकर का पिंक ड्रेस वाला पोस्ट.
सारा तेंदुलकर का वायरल पोस्ट
सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कुछ फोटो शेयर किए हैं. जिसमें वह एक पिंक कलर का हैवी डिजाइनर सूट पहना है. उनका यह सूट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गया है. सारा के इस बैकलेस और स्लीवलेस सूट ने काफी सूर्खियां बटोरी हैं. फैंस उनके इस सूट की काफी तारीफ कर रहें हैं. सारा के इस वायरल पोस्ट पर खबर लिखे जाने तक लगभग 6 लाख लाइक और करीब 3100 कमेंट आ चुके हैं.
सारा की वायरल पोस्ट पर फैंस के कमेंट
पिंक ड्रेस में सारा तेंदुलकर की इस वायरल पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा सारा तेंदुलकर क्यूटी, वहीं एक यूजर ने उनको डार्लिंग तक कमेंट कर दिया. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने लिखा बहुत प्यारी… वाह सबसे खूबसूरत, आपका लुक बहुत खूबसूरत है. इसी तरह अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं.

सारा तेंदुलकर के इस वायरल पोस्ट के आधार पर यह पता चलता है कि वह गोवा में एक शादी के कार्यक्रम में शामिल हुई हैं. जहां उन्होंने अपने इस ड्रेस को पहना है और इस शादी के फंक्शन को वह अपने फ्रेंड्स के साथ एंजाय करती हुई नजर आ रही हैं.
ये भी पढ़ें-
सारा तेंदुलकर से लेकर इन एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा गिल का नाम, शुभमन की लव लाइफ पर एक नजर
बहू सानिया और परिवार संग सचिन तेंदुलकर ने प्लान की फैमिली ट्रिप, ये खास शख्स नहीं आया नजर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




