Video: सैमसन ने पलक झपकते ही लगाई एसी छलांग की दंग रह गए सभी, लपका चौंकाने वाला कैच

Updated at : 22 Jan 2026 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
Sanju Samson Catch in IND vs NZ 1st T20

संजू सैमसन का शानदार कैच

Sanju Samson Catch: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच को टीम इंडिया ने 48 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया है. लेकिन इस मैच की दूसरी पारी की शुरुआत में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया. विकेटकीपर संजू सैमसन ने एक शानदार कैच लपक कर सभी को चौंका दिया.अर्शदीप सिंह की गेंद पर संजू ने पलक झपकते ही लंबी छलांग लगाकर कैच पकड़ लिया. इस कैच का वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Sanju Samson Catch: अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) नई गेंद से टीम इंडिया शुरुआत में ही विकेट निकालकर विरोधी टीम पर दबाव बना देते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अर्शदीप ने पहली ही ओवर में कमाल दिखाया और टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन उनके इस कमाल में विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) का भी पूरा साथ मिला. क्योंकि सैमसन ने एक शानदार कैच पकड़कर टीम को पहली सफलता दिलाई.

नई गेंद से अर्शदीप का असर

अर्शदीप सिंह जब नई गेंद से गेंदबाजी करते हैं तो उनकी गेंद हवा में हल्की मूवमेंट करती है जिससे बल्लेबाज गलती कर बैठते हैं. ऐसा लाइव मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भी अर्शदीप को पहला ओवर दिया गया. पहली गेंद लेग साइड के बाहर गई लेकिन बल्लेबाज क्रीज से बाहर थे इसलिए अंपायर ने वाइड नहीं दिया. दूसरी गेंद अर्शदीप ने ऑफ स्टंप के बाहर डालते हुए बाहर की तरफ स्विंग कराई. यही गेंद मैच का टर्निंग पॉइंट बन गई.

कॉन्वे का विकेट और अर्शदीप की चाल

दूसरी गेंद पर डेवोन कॉन्वे ने कवर ड्राइव खेलने की कोशिश की. गेंद बाहर निकल रही थी और कॉन्वे ने उसे छेड़ दिया. बल्ले का किनारा लगा और गेंद विकेटकीपर की तरफ चली गई. अर्शदीप की योजना साफ थी. बल्लेबाज को ड्राइव के लिए उकसाना और बाहर जाती गेंद पर फंसाना. कॉन्वे अपना खाता भी नहीं खोल पाए और टीम इंडिया को पहली ही ओवर में बड़ी सफलता मिल गई. इस विकेट से न्यूजीलैंड की पारी की लय टूट गई.

संजू सैमसन का शानदार कैच

इस विकेट में विकेटकीपर संजू सैमसन की भूमिका भी बेहद अहम रही. गेंद नीचे की तरफ गिर रही थी और पहली स्लिप के सामने थी. संजू सैमसन बल्लेबाज से करीब 18 मीटर पीछे खड़े थे. गेंद उनसे करीब दो मीटर दूर थी. बल्ले का किनारा लगने के कुछ ही पल बाद संजू ने बाएं हाथ से डाइव लगाकर गेंद को लपक लिया. अगर वह डाइव नहीं लगाते तो गेंद जमीन पर गिर जाती और पहली स्लिप पर खड़े अभिषेक शर्मा भी कुछ नहीं कर पाते. यह कैच मैच के बेहतरीन पलों में शामिल रहा.

बल्लेबाजी में नहीं चला संजू का बल्ला

हालांकि विकेटकीपिंग में कमाल दिखाने वाले संजू सैमसन बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने काइल जेमिसन के एक ओवर में दो चौके जरूर लगाए लेकिन उसी ओवर में आउट हो गए. पहले संजू को शुभमन गिल की मौजूदगी में ओपनिंग का मौका नहीं मिल पा रहा था. अब गिल टीम से बाहर हैं तो संजू पारी की शुरुआत कर रहे हैं. उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन इस मैच में वह उसे पूरा नहीं कर सके. फिर भी अर्शदीप की गेंदबाजी और संजू के कैच ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ: नागपुर में अभिषेक शर्मा का धमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ तोड़े 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs NZ: नागपुर में अभिषेक शर्मा का धमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ तोड़े 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश को भारत में खेलने पर अब भी आपत्ति, BCB अध्यक्ष ने शुरू किया नया ड्रामा

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola