Rivaba Jadeja Results : 'हैलो MLA', पत्नी रिवाबा की जीत के बाद पति रविंद्र जडेजा का ट्वीट वायरल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Dec 2022 1:53 PM
Gujarat Election Results : रिवाबा जडेजा की जीत के बाद क्रिकेटर और उनके पति रविंद्र जडेजा ने एक ट्वीट किया जिसपर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जानें जामनगर उत्तर सीट का हाल
Gujarat Election Results : क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर सीट से चुनावी मैदान में उतरीं थीं. उन्हें भाजपा ने टिकट दिया था. उनका चुनाव परिणाम सभी जानना चाहे हैं. तो आइए आपको जामनगर उत्तर सीट का हाल बताते हैं. रिवाबा जडेजा ने जामनगर उत्तर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर बड़ी जीत हासिल की है.
Hello MLA you truly deserve it. જામનગર ની જનતા નો વિજય થયો છે. તમામ જનતા નો ખુબ ખુબ દીલથી આભાર માનુ છુ. જામનગર ના કામો ખુબ સારા થાય એવી માં આશાપુરા ને વિનંતી. જય માતાજી🙏🏻 #મારુજામનગર pic.twitter.com/2Omuup5CEW
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) December 9, 2022
रिवाबा की जीत के बाद क्रिकेटर और उनके पति रविंद्र जडेजा ने एक ट्वीट किया जिसपर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. रविंद्र जडेजा ने रिवाबा को बधाई देने के साथ-साथ जामनगर की जनता का आभार व्यक्त किया है. जडेजा ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि हैलो MLA… आप इसकी सच्ची हकदार हैं. जामनगर की जनता जीत गयी है. आगे उन्होंने लिखा कि मैं सभी लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. आशापुरा माता से मेरी विनती है. जामनगर के कार्य बहुत अच्छे होंगे. जय माताजी….
Also Read: Gujarat Election Result: आदिवासी सीटों पर भाजपा ने लगायी सेंध, ‘आप’ का कांग्रेस को तगड़ा झटका
क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी (आप) के करशनभाई को 53 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है. रिवाबा जडेजा को 88,835 वोट मिले, वहीं करशनभाई पर 35265 मतदाताओं ने भरोसा जताया. यहां चर्चा कर दें कि जामनगर उत्तर सीट पर जडेजा परिवार के बीच लड़ाई साफ नजर आयी. एक ओर जहां रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा के पक्ष में भाजपा के लिए प्रचार करते नजर आये, वहीं उनकी बहन नयनाबा जडेजा अपने पति के पक्ष में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही थीं.
उल्लेखनीय है कि जामनगर उत्तर सीट का गठन परिसीमन के बाद हुआ और वहां पहली बार मतदान 2012 में हुआ था. इस चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी, जबकि 2017 में यह सीट भाजपा की झोली में गयी थी. उस वक्त कांग्रेस के निवर्तमान विधायक धर्मेन्द्र सिंह जडेजा उर्फ हाकुभा भाजपा में शामिल हो गये थे. लेकिन भाजपा ने इस बार उनकी जगह रिवाबा जडेजा को टिकट दिया है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










