RCB vs SRH: हैदराबाद को हराकर टॉप 2 में पहुंचना चाहेगी कोहली की टीम आरसीबी, देखें मौसम और पिच का हाल

आरसीबी की कोशिश होगी हैदराबाद को हराकर प्वाइंट टेबल में नंबर दो पर जगह बनाने की. फिलहाल कोहली सेना 12 मुकाबले में 8 जीत और 4 हार के बाद 16 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है.
RCB vs SRH IPL 2021 आईपीएल 2021 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज शााम अबू धाबी में भिड़ंत होगी. विराट कोहली की टीम आरसीबी प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी है, जबकि हैदराबाद पहले ही बाहर हो चुका है.
आज के मुकाबले में आरसीबी की कोशिश होगी हैदराबाद को हराकर प्वाइंट टेबल में नंबर दो पर जगह बनाने की. फिलहाल कोहली सेना 12 मुकाबले में 8 जीत और 4 हार के बाद 16 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है.
आईपीएल में हैदराबाद और आरसीबी की टीमें 19 बार आमने-सामने हो चुकी हैं. जिसमें हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. हैदराबाद ने आरसीबी को 10 मुकाबलों में हराया है, तो आरसीबी की टीम हैदराबाद को केवल 8 बार हराया. दोनों के बीच एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ.
Also Read: IPL 2021: रोहित शर्मा को चाहिए सिर्फ एक जीत, इस समीकरण से प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस
आखिरी बार आरसीबी ने हैदराबाद को 6 रन से हराया
आखिरी बार दोनों टीमों के बीच 14 अप्रैल 2021 को भिड़ंत हुई थी. जिसमें आरसीबी ने हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराया. आरसीबी ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 149 रन बनाये. जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 143 रन ही बना पायी.
पिच रिपोर्ट
अबू धाबी की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार बताया जा रहा है. पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 379 रन बने थे. उम्मीद की जा रही है कि आज भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिल सकता है.
वेदर रिपोर्ट
अबू धाबी में मैच के दौरान बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां का तापमान करीब 40 से 42 डिग्री के बीच हो सकता है.
आरसीबी की संभावित टीम : विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल क्रिश्चियन, शाहबाज अहमद, जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज.
हैदराबाद की संभावित टीम: जेसन रॉय, डब्ल्यू साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा/एस कौल, उमरान मलिक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




