रविंद्र जडेजा ने 'पंजा' खोल रचा इतिहास, युवराज और अश्विन के बाद ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Nov 2023 1:25 PM
Kolkata: Indian bowler Ravindra Jadeja during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and South Africa, at Eden Gardens in Kolkata, Sunday, Nov. 5, 2023. (PTI Photo/Gurinder Osan)(PTI11_05_2023_000518A)
रविंद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 9 ओवर की गेंदबाजी की. जिसमें उन्होंने 33 रन देकर पांच विकेट चटकाए. उन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला. वर्ल्ड कप में पांच विकेट लेकर जडेजा आर अश्विन और युवराज सिंह के क्लब में शामिल हो गए. जडेजा पांच विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं.

वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से रौंदा और लगातार 8वीं जीत दर्ज की. भारत के विजयी अभियान में रविंद्र जडेजा और विराट कोहली की बड़ी भूमिका रही. रविंद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में पांच विकेट लेकर इतिहास रच डाला. वर्ल्ड कप में पांच विकेट चटकाने वाले वो तीसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं.

युवराज और अश्विन के क्लब में शामिल हुए रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 9 ओवर की गेंदबाजी की. जिसमें उन्होंने 33 रन देकर पांच विकेट चटकाए. उन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला. वर्ल्ड कप में पांच विकेट लेकर जडेजा आर अश्विन और युवराज सिंह के क्लब में शामिल हो गए. जडेजा पांच विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं. युवराज सिंह ने इससे पहले वर्ल्ड कप में दो बार सबसे ज्यादा विेकेट चटकाया, जिसमें एक बार पांच विकेट भी लिया. युवराज सिंह ने 2011 में आयरलैंड के खिलाफ मैच में 31 रन देकर पांच विकेट लिया था. जबकि 2003 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ मैच में केवल 6 रन देकर चार विकेट चटकाया था. जबकि आर अश्विन ने 2015 में यूएई के खिलाफ 25 रन देकर चार विकेट चटकाया था.

विश्व कप में किसी भारतीय स्पिनर के लिए सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
5/31 युवराज सिंह बनाम आयरलैंड, बेंगलुरु 2011
5/33 रवींद्र जड़ेजा बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता 2023
4/6 युवराज सिंह बनाम नामीबिया, पीटरमैरिट्सबर्ग 2003
4/25 आर अश्विन बनाम यूएई, पर्थ 2015

जडेजा ने इन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों का किया शिकार
रविंद्र जडेजा ने तेम्बा बावुमा को 11 रन के निजी स्कोर पर अपना पहला शिकार बनाया. फिर हेनरिक क्लासेन को एक के स्कोर पर पगबाधा आउट किया. डेविड मिलर को जडेजा ने 11 के स्कोर पर बोल्ड आउट किया. फिर मार्को जेनसन को 14 रन पर कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया. जडेजा ने केशव महाराज को 7 के स्कोर पर और रबाडा को 6 रन पर आउट कर विकेट का पंच लगाया.

रविंद्र जडेजा2023 वर्ल्ड कप में जडेजा सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 7वें गेंदबाज बने
मौजूदा वर्ल्ड कप में रविंद्र जडेजा अबतक 8 मैचों में 243 रन देकर कुल 14 विकेट चटकाए हैं. इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में रविंद्र जडेजा 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इस समय इस सूची में एडम जंपा 19 विकेट लेकर टॉप पर पहुंच गए हैं. जंपा ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 326 रन देकर सबसे ज्यादा विकेट चटकाया है.

नॉकआउट से पहले एकतरफा जीत से विरोधी टीमों पर दबाव बनेगा : जडेजा
विश्व कप के ग्रुप चरण में अब तक सभी आठ मैचों में एकतरफा जीत दर्ज करने से उत्साहित भारतीय टीम के हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने रविवार को कहा कि नॉकआउट चरण से पहले इस तरह के प्रदर्शन से विरोधी टीमें भारत के खिलाफ दबाव में रहेंगी. भारत के पांच विकेट पर 326 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर आउट हो गई. जडेजा ने मैच के बाद कहा , यह अच्छी बात है कि हमने सारे मैच एकतरफा जीते हैं क्योंकि इससे सामने वाली टीम पर पहले ही दबाव बन जाता है. इससे उसका प्रदर्शन खुद ब खुद बिगड़ जाता है. नाकआउट से पहले तो यह बहुत अच्छा है क्योंकि इससे विरोधी टीम एक मनोवैज्ञानिक दबाव में रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










