रवि शास्त्री का दावा- टी-20 विश्वकप 2024 का भारत प्रमुख दावेदार, फोकस्ड होकर खेले तो, कप जीत लेंगे

टी-20 विश्वकप को लेकर भारत की दावेदारी के बारे में टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. रवि शास्त्री ने आज कहा कि टी-20 विश्व कप का चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को नाॅकआउट मुकाबले के आखिरी दो मैच जीतने होंगे.

टी-20 विश्वकप को लेकर भारत की दावेदारी के बारे में टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. रवि शास्त्री ने आज कहा कि टी-20 विश्व कप का चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को नाॅकआउट मुकाबले के आखिरी दो मैच जीतने होंगे.

विश्वकप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से पराजित हो गई. इस बार फैंस को पूरी उम्मीद थी कि विश्वकप तीसरी बार देश आएगा, क्योंकि टीम ने नाॅकआउट मुकाबलों में कोई मैच नहीं हारा था.

विश्व कप में भारत की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है. उसके लिए संघर्ष करना पड़ता है और समय भी देना पड़ता है.

रवि शास्त्री ने कहा कि सचिन तेंदुलकर को भी विश्व कप हाथ में उठाने के लिए छह विश्व कप का इंतजार करना पड़ा था. तब जाकर 2011 में सचिन तेंदुलकर विश्व कप को अपने हाथ में उठा पाए थे.

विश्व कप के बारे में बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि आप विश्व कप आसानी से नहीं जीतते. एक विश्व कप जीतने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है.

रवि शास्त्री ने यह भी कहा कि जब आप फाइनल में पहुंच जाते हैं, तब मुकाबले के दिन आपको बेहतरीन खेल दिखाना होता है. इस बात का कोई महत्व नहीं है कि आपने उससे पहले कितना अच्छा गेम खेला था.

रवि शास्त्री ने कहा कि विश्व कप में जब आप शुरुआती बाधा को पार कर लेते हैं, तो यह जरूरी होता है कि आप आखिरी दो मुकाबले बेहतरीन तरीके से खेलें, क्योंकि अंत में सिर्फ चार टीम होती है.

रवि शास्त्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा ही किया, वे अपने शुरुआती दो मैच हार गये थे लेकिन उन्होंने जब अच्छे प्रदर्शन की जरूरत थी तब अच्छा किया.

टी20 विश्व कप के लिए भारत के पास कई युवा खिलाड़ी हैं. टी20 विश्व कप का आयोजन चार जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगा. रवि शास्त्री ने कहा कि टी20 विश्व कप में भारत गंभीर चुनौती पेश करेगा. टीम को फोकस्ड होकर खेलना चाहिए.
Also Read: प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान सूर्यकुमार को लेकर दिया ये बड़ा बयान, कहा- ‘अगर कुछ गलत…’प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










