Ranji Trophy: विराट कोहली को देखने के लिए कक्षा 2 की छात्रा ने किया स्कूल बंक

Virat Kohli Ranji Trophy
Ranji Trophy: 12 साल से अधिक समय बाद भारत के स्टार बल्लेबाज जब रणजी ट्रॉफी खेलने पहुंचे तो स्टेडियम में फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में कई छोटे स्कूली बच्चे भी थे. कक्षा दो की एक बच्ची ने विराट को देखने के लिए स्कूल बंक कर दिया.
Ranji Trophy: गुरुवार को रणजी ट्रॉफी मैच के दौरा अरुण जेटली स्टेडियम दर्शकों से गुलजार रहा, क्योंकि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली की ओर से रणजी खेल रहे थे. रेलवे के खिलाफ एलीट ग्रुप डी मैच में 12 साल से अधिक समय के बाद विराट कोहली को घरेलू क्रिकेट में वापसी करते देखा गया. इस घटना के गवाह 15000 से अधिक फैंस बनें. मैच के दौरान पूरा स्टेडियम कोहली-कोहली के नारे से गुंजता रहा. गुरुवार को कोहली का समर्थन करने वालों में स्कूली बच्चे और गृहिणियां भी स्टेडियम में मौजूद थे. कुछ लोग रात से ही कतारों में लगे थे.
पहले दिन विराट की बल्लेबाजी नहीं देख पाए फैंस
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार कक्षा दो में पढ़ने वाली एक बच्ची ने कहा, ‘हम कोहली को देखने के लिए स्कूल बंक कर स्टेडियम आए हैं.’ दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने जैसे ही टॉस जीता, जोरदार शोर मचा. दर्शकों को बाद में पता चला कि कोहली पहले दिन शायद बल्लेबाजी नहीं कर पाए, क्योंकि दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. हालांकि रेलवे की टीम 241 के स्कोर पर ढेर हो गई.
Watch: ‘कोहली को बॉलिंग दो’, रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान फैंस ने लगाया नारा, फिर हुआ कुछ ऐसा
भारतीय क्रिकेटर बनने के लिए क्या करना पड़ेगा? मासूम के सवाल पर विराट कोहली का जवाब, Video
दूसरे दिन कोहली कर सकते हैं बल्लेबाजी
पहले दिन दिल्ली ने अपना एक विकेट गंवा दिया. दूसरे दिन कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं. एक गृहिणी ने कहा, ‘मैं अपने बेटे के साथ सुबह छह बजे यहां आई थी. हमें नहीं पता था कि किस गेट से अंदर आना है. कहने की जरूरत नहीं कि हम यहां कोहली के लिए आए हैं.’ ‘गौतम गंभीर स्टैंड’ पहले से ही खचाखच भरा हुआ था और ‘बिशन सिंह बेदी स्टैंड’ के निचले हिस्से को भरने में भी समय नहीं लगा. लगभग 15000 से अधिक दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे.
सुरक्षा घेरा तोड़ कोहली के पास पहुंचा फैन
कोहली दूसरे स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे. इस दौरान दर्शकों की तालियां बजती रही और 12वें ओवर में एक अति उत्साही प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर ‘किंग’ की ओर दौड़ पड़ा. वह किसी तरह कोहली के पैर छूने में कामयाब रहा. तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों मामले को संभाला और उस फैंस को पकड़कर बाहर ले गए. इस दौरान कोहली अपने फैंस का लगातार अभिवादन स्वीकार करते रहे और उनका भरपूर मनोरंजन किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




