ePaper

सीधे मुंह पर तमाचा और खिलाड़ी जमीन पर, PSL में उबैद शाह का सेलीब्रेशन वायरल, देखें Video

Updated at : 23 Apr 2025 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Ubaid Shah Hits Usman Khan

Ubaid Shah Hits Usman Khan while Celebration. Image: Screengrab.

PSL 2025 Ubaid Shah Usman Khan Celebration: पीएसएल 2025 में हर मैच के साथ कोई न कोई अजीब घटना सामने आ रही है. 22 अप्रैल को मुल्तान बनाम लाहौर मैच में विकेट लेने के जश्न में उबैद शाह ने अपने ही विकेटकीपर उस्मान खान को मुंह पर हाथ मार दिया. इस हादसे में उस्मान चोटिल हो गए और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

PSL 2025, Ubaid Shah Usman Khan Celebration: पाकिस्तान में पीएसएल की शुरुआत 11 अप्रैल से हुई और जब से इसका आगाज हुआ है, तब से कुछ न कुछ अजीब ही घट रहा है. पहले मैच के बाद मिलने वाले सम्मान ने लोगों का ध्यान खींचा, फिर पीएसएल मैच के दौरान आईपीएल देखता बच्चा सामने आ गया. अब विकेट के जश्न में गेंदबाज ने अपने ही विकेटकीपर को ऐसा हाथ मारा कि वह चोटिल हो गया. दरअसल मंगलवार, 22 अप्रैल को पीएसएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच मैच के दौरान तेज गेंदबाज उबैद शाह और ने विकेटकीपर उस्मान खान को सीधा मुंह पर हाथ दे मारा. 

.यह घटना लाहौर की पारी के 15वें ओवर में हुई, जब इंग्लैंड के बल्लेबाज़ सैम बिलिंग्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने इसी ओवर में उबैद शाह को दो बड़े छक्के लगाए. लेकिन उबैद ने ओवर की आखिरी गेंद पर बिलिंग्स को आउट कर बदला ले लिया. उबैद शाह अपनी खुशी जाहिर करने के लिए इतने ज्यादा उत्साहित हो गए कि उन्होंने जश्न के दौरान जोश में आकर अपने ही साथी खिलाड़ी उस्मान खान को जोरदार थप्पड़ मार दिया. उस्मान केवल कैप पहने हुए थे, हेलमेट नहीं, और वह इस घटना से चौंककर जमीन पर गिर पड़े. कुछ समय तक वह असहज दिखाई दिए जिससे मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक घबरा गए.

टीम के फिजियो तुरंत मैदान में आए और प्राथमिक जांच के बाद उस्मान को फिट घोषित किया गया. उन्होंने “थम्स अप” दिखाया जिससे सबको राहत मिली, लेकिन उनकी नाराजगी साफ झलक रही थी. यह अजीब घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया. कुछ साथी खिलाड़ी इस अजीब हरकत पर हंसते हुए नजर आए, लेकिन उस्मान खान की नाराजगी और गुस्सा साफ झलक रहा था. हालांकि उबैद का सेलीब्रेशन भले ही विकेटकीपर को नुकसान पहुंचा गया, लेकिन उनकी गेंदबाजी बेहतरीन रही. 

मैच की बात करें तो मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 228 रन बनाए. उस्मान खान ने 44 गेंदों में 87 रन की धमाकेदार पारी खेली जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे. कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने 32 रन बनाए जबकि जॉनसन चार्ल्स (39) और इफ्तिखार अहमद (18 गेंदों पर नाबाद 40) ने टीम को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाया. लाहौर की ओर से सिकंदर रज़ा ने 27 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए और बिलिंग्स ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए. लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए और टीम 195/9 तक ही पहुंच सकी. मुल्तान सुल्तांस ने यह मुकाबला 33 रनों से जीत लिया. जिसमें उबैद शाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्हें माइकल ब्रेसवेल और उसामा मीर का भी अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 2-2 विकेट झटके.

MI vs SRH मैच से पहले BCCI का बड़ा फैसला, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लिया निर्णय

क्या LSG में ऋषभ की ही नहीं चल रही? जहीर खान से हुई तीखी बहस! ये है पूरा मामला, देखें Video

‘पाकिस्तान के साथ क्रिकेट पूरी तरह बंद करो’; पूर्व क्रिकेटर, विराट कोहली भी पहलगाम हमले को लेकर आक्रोशित

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola