ePaper

वर्ल्ड कप फाइनल देखने स्टेडियम में मौजूद रहेंगे पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स

Updated at : 17 Nov 2023 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्ड कप फाइनल देखने स्टेडियम में मौजूद रहेंगे पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. मैच देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जाएगा. खिताबी जंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी. मैच देखने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम पहुंचेंगे. ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स को भी मैच का न्यौता दिया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुष्टि की है. मार्ल्स फाइनल मुकाबला देखने भारत आ रहे हैं. इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए शुक्रवार को गांधीनगर में एक हाई लेवल मीटिंग की. सुरक्षा के लिए हजारों सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है.

पीएम मोदी मैच देखने जाएंगे स्टेडियम

सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स रविवार को मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शीर्ष अधिकारियों के साथ सुरक्षा और बाकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस बैठक में पुलिस के आला अधिकारियों ने मैच के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजामात होंगे, इसके बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया.

Also Read: World Cup 2023 Ind vs NZ : तूफानी पारी से रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’, क्रिस गेल का रिकाॅर्ड तोड़ा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की हाई लेवल मीटिंग

मैदान के अंदर और बाहर पुलिस वीआईपी और वीवीआईपी अतिथियों को सुरक्षा प्रदान करेंगे. मैदान के अंदर और बाहर सुरक्षा के अलावा एक मुख्य मुद्दा यातायात को सुगम बनाना भी है. पुलिस अधिकारियों ने इसकी भी तैयारी कर रखी है. सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए 4,500 कर्मियों की तैनाती की जानी है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि वीआईपी आवाजारी के कारण आम लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.

आम लोगों को न हो कोई परेशानी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जो रास्ते बंद होंगे और जिन रूटों को डायवर्ट किया जाएगा, उसकी जानकारी आम लोगों को पहले ही दे दी जानी चाहिए. वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी आम लोगों को समय रहते दे दी जाए. मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास चलने वाली मेट्रो ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का भी निर्देश दिया है. इससे आम लोगों को आवागमन में सुविधा होगी.

Also Read: विराट कोहली के 50वें शतक पर अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर डाली स्टोरी, ईश्वर को बताया बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर

दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में काफी संख्या में विदेशी प्रशंसकों के भी अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है. भारतीय टीम गुरुवार की शाम यहां पहुंची है. जबकि दक्षिण अफ्रीका को गुरुवार को कोलकाता में हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंची है. भारतीय टीम ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola