विराट कोहली के 50वें शतक पर अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर डाली स्टोरी, ईश्वर को बताया बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर

भारत ने 15 नवंबर को खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया है. भारत की इस जीत में विराट कोहली की बड़ी पारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. विराट कोहली ने 113 गेंदों में 117 रन बनाए हैं.

भारत ने 15 नवंबर को खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया है. भारत की इस जीत में विराट कोहली की बड़ी पारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. विराट कोहली ने 113 गेंदों में 117 रन बनाए हैं.

विराट कोहली की इस विराट उपलब्धि पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जो खुद एक सेलिब्रेटी हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी उपलब्धियों को लेकर एक बेहतरीन स्टोरी लगाई है. विराट कोहली और अनुष्का की केमस्ट्री बहुत अच्छी है और दोनों को साथ में एक नाम दिया गया है विरुष्का. इन दोनों ने 2017 में शादी की, हालांकि दोनों 2013 से ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

अनुष्का शर्मा ने अपनी स्टोरी में लिखा है-भगवान एक बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर है. मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मेरे जीवन में तुम्हें और तुम्हारे प्यार को भेजा. मैं इस बात के लिए भी उनका शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया है कि मैं तुम्हारी उपलब्धियों को देखूं. तुम्हें कामयाबी की ओर बढ़ते देखूं. तुम भगवान के सच्चे बेटे हो.

विराट कोहली जब अपने करियर का 50 शतक बना रहे थे, तो उनका उत्साह बढ़ाने के लिए अनुष्का शर्मा स्टेडियम में मौजूद थीं. जब विराट कोहली ने अपना 50 वां शतक जड़ा तो अनुष्का ने अपनी सीट से उनपर अपना प्यार लुटाया, जिसे ग्राउंड पर मौजूद विराट कोहली ने स्वीकार भी किया और अपना जवाब भी भेजा.

विराट कोहली का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जो मैच के दौरान का ही है. दरअसल विराट कोहली जब ड्रेसिंग रूम जा रहे हैं तो अनुष्का शर्मा अपनी गैलरी में खड़े होकर ताली बजाकर उनका स्वागत कर रही हैं, विराट वीडियो में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
THE MAN IN LOVE 🫠🥹#ViratKohli𓃵 #AnushkaSharma pic.twitter.com/DLthgv1ifW
— Disha (@FukraInsaan50) November 16, 2023

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के प्रेम को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं. उनकी तारीफ की जा रही है. वहीं 2015 में जब विराट कोहली आउट हो गए थे उस वक्त अनुष्का की खूब बुराई हो रही थी.

विराट कोहली ने भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का एकदिवसीय क्रिकेट में 49 शतक का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है और वे उनसे आगे निकल गए हैं.

सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली की इस उपलब्धि पर उनकी खूब प्रशंसा की और बताया कि किस तरह जब वे पहली बार विराट कोहली से मिले थे तो ड्रेसिंग रूम में उनके साथी विराट के साथ मजाक कर रहे थे, बाद में वही खिलाड़ी महान खिलाड़ी बन गया.
Also Read: विराट कोहली के 50वें शतक पर ‘God of Cricket’ सचिन तेंदुलकर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, ग्राउंड पर ऐसा था रिएक्शनप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










