Olympic: 123 साल पहले इन दो देशों के बीच खेला गया था पहला ओलंपिक क्रिकेट, देखें स्कोर कार्ड

Updated:
विज्ञापन
Olympic: 123 साल पहले इन दो देशों के बीच खेला गया था पहला ओलंपिक क्रिकेट, देखें स्कोर कार्ड

1900 के पेरिस ओलंपिक में फ्रांस और इंग्लैंड की टीमें पांच दिवसीय मैच खेला था. जिसमें इंग्लैंड की टीम ने पहली इनिंग में 11 विकेट खोकर 117 रन का स्कोर बनाया था. वहीं फ्रांस की टीम ने पहली पारी में 11 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाया था.

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस में आयोजित ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी हो गई है. इसे ओलंपिक खेलों में आधिकारिक रूप से सोमवार को शामिल कर लिया गया. ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को टी 20 प्रारूप में खेला जाएगा. ओलंपिक इतिहास में दूसरी बार होगा, जब क्रिकेट मैच खेला जाएगा. सबसे पहले ओलंपिक में केवल एक बार क्रिकेट खेला गया था साल 1900 में. उस दौरान एक मात्र मैच में इंग्लैंड और फ्रांस की टीमें आमने-सामने हुई थीं. पेरिस ओलंपिक में इंग्लैंड ने फ्रांस को 158 रन से हरा दिया था. तो आज से 122 साल पहले खेले गए उस मैच के बारे में आज आपको हम पूरी जानकारी देने वाले हैं.

ओलंपिक क्रिकेट में 12 खिलाड़ियों के साथ खेला गया था मैच

क्रिकेट में हम सभी जानते हैं कि एक टीम में 11 खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाता है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 1900 के पेरिस ओलंपिक में जब पहली बार क्रिकेट मैच इंग्लैंड और फ्रांस के बीच खेला गया था, तो उस समय टीम में 12-12 खिलाड़ियों को मैदान में उतारा गया था.

undefined

फ्रांस और इंग्लैंड के बीच खेला गया था पांच दिवसीय मैच

1900 के पेरिस ओलंपिक में फ्रांस और इंग्लैंड की टीमें पांच दिवसीय मैच खेला था. जिसमें इंग्लैंड की टीम ने पहली इनिंग में 11 विकेट खोकर 117 रन का स्कोर बनाया था. वहीं फ्रांस की टीम ने पहली पारी में 11 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाया था. फिर फ्रांस की टीम ने दूसरी पारी में केवल 26 रन ही बना पाई. फिर इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 145 रन बनाकर मुकाबला 158 रन से जीत लिया.

Also Read: Olympic 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट ने मारी एंट्री, IOC ने दी मंजूरी
undefined

इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों ने जमाया था अर्धशतक

फ्रांस के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया था. सीबीके बीचक्रॉफ्ट ने पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में 54 रनों की पारी खेली थी. बीचक्रॉफ्ट उस समय इंग्लैंड के कप्तान थे. इंग्लैंड की ओर से अल्फ्रेड बोवरमैन ने भ अर्धशतक जमाया था. उन्होंने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 59 रन बनाया था.

Also Read: World Cup 2023: इस बार 2019 वर्ल्ड कप का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, देखें आंकड़े
undefined

एक भी चौके और छक्के नहीं लगे

फ्रांस और इंग्लैंड के बीच खेले गए उस ओलंपिक मैच में दोनों टीमों की ओर से एक भी न तो चौका लगा था और न ही छक्का. विकेट की बात करें तो कुल 27 विकेट गिरे थे. उस मैच में मोंटागु टोलर ने सबसे अधिक 7 विकेट एक पारी में चटकाये थे.

ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाने पर क्या बोले जय शाह

बीसीसीआई ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के आईसीसी के प्रस्ताव का समर्थन किया. बीसीसीआई ने 2021 में अपना मत बदलकर क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का समर्थन किया जबकि पहले उसे लग रहा था कि इसकी स्वायत्ता छिन जायेगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा , ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किये जाने से खेल के लिये नये आयाम खुलेंगे और नये वैश्विक बाजार में नयी संभावनायें पैदा होंगी. उन्होंने कहा , इससे हमारे खेल के इको सिस्टम पर सकारात्मक असर पड़ेगा. बुनियादी ढांचे का विकास, गहन प्रतिस्पर्धा, अधिकारियों, वॉलिंटियर और कुशल पेशेवरों के लिये भी मौके बनेंगे.

undefined

विराट कोहली की हुई जमकर प्रशंसा

इटली के ओलंपिक चैम्पियन निशानेबाज और लॉस एंजिलिस 28 के खेल निदेशक निकोलो कैम्प्रियानी ने विराट कोहली की लोकप्रियता का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा , हम दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय खेल का स्वागत करके रोमांचित हैं जिसके दुनिया में ढाई अरब से अधिक प्रशंसक है. आपमें से कुछ सोच रहे होंगे कि लॉस एंजिलिस में क्यो. अमेरिका में क्रिकेट के प्रसार को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं और इस साल मेजर लीग क्रिकेट बेहद सफल रही.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola