वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का खेल खत्म? सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ करना होगा बड़ा उलटफेर

Chennai: Pakistan players during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Pakistan and Afghanistan, at MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Monday, Oct. 23, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_23_2023_000265B)
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराना होगा. अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे 400 से अधिक रन बनाना होगा और फिर इंग्लैंड को 100 रन के अंदर ऑल आउट करना होगा.
न्यूजीलैंड ने गुरुवार को विश्व कप मुकाबले में श्रीलंका को 160 गेंद रहते पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद जीवंत रखीं. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अब चमत्कार ही पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है. पहले बात करते हैं, श्रीलंका और न्यूजीलैंड मैच की. उसके बाद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर नजर डालेंगे.
न्यूजीलैंड ने 23.2 ओवर में ही जीत लिया मैच
वर्ल्ड कप 2023 के 41वें मैच में गुरुवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ट्रेंट बोल्ट और मिशेल सैंटनर ने घातक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 171 रन पर ढेर कर दिया. फिर छोटे लक्ष्य को न्यूजीलैंड की टीम ने 23.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. जिसमें डेवोन कॉनवे ने 42 गेंद में 45 रन, डेरिल मिशेल ने 31 गेंद में 43 रन और रचिन रविंद्र ने 34 गेंद में 42 रन का योगदान दिया.
न्यूजीलैंड के लिए श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला था बेहद अहम
न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला काफी अहम था क्योंकि उसे भारत, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने की जरूरत थी. अब उसका नेट रन रेट नौ मैच में 10 अंक से प्लस 0.743 है.
कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के इस समय आठ-आठ अंक हैं. जिन्हें न्यूजीलैंड के करीब पहुंचने के लिए चमत्कार करना होगा. अंतिम लीग मैच में पाकिस्तान (प्लस 0.036) शनिवार को इंग्लैंड से भिड़ेगा जबकि अफगानिस्तान (माइनस 0.338) का सामना शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराना होगा. अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे 400 से अधिक रन बनाना होगा और फिर इंग्लैंड को 100 रन के अंदर ऑल आउट करना होगा. यानी पाकिस्तान को 287 या उससे अधिक रनों से इंग्लैंड को हराना होगा.
Also Read: ‘एमएस धोनी को यही पाकिस्तान टीम दे दीजिए’, जानें पूर्व भारतीय स्टार ने क्यों कही यह बात
रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 16 गेंदों में इंग्लैंड को हराना होगा
अगर पाकिस्तान की टीम रन का पीछा करती है, तो उसे 16 गेंदों में ही इंग्लैंड को हराना होगा. यह चमत्कार से कम नहीं है. पाकिस्तान अगर इंग्लैंड से जीत भी जाता है और बड़े अंतर से नहीं हराता है, सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी.
अफगानिस्तान की क्या है उम्मीदें
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान के बाद अफगानिस्तान भी प्रमुख दावेदार है. हालांकि दोनों टीमों की तुलना में अफगानिस्तान का नेट रन रेट बेहद खराब है. तो आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि जब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को इतनी मेहनत करनी है, तो अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह कितनी मुश्किल होगी.
सेमीफाइनल के लिए तय हो गईं चार टीमें?
सेमीफाइनल के लिए चार टीमें करीब-करीब सामने आ चुकी हैं. पहले से भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं और चौथी टीम के रूप में न्यूजीलैंड का आना तय हो चुका है. अगर ऐसा होता है तो सेमीफाइनल का शेड्यूल इस तरह हो सकता है.
पहला सेमीफाइनल
15 नवंबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई वानखेड़े
दूसरा सेमीफाइनल
16 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










