India vs Bangladesh : आज ही के दिन खेला गया था इतिहास का सबसे रोमांचक T20 मुकाबला, Dhoni की बिजली सी फुर्ती ने जीता दिल

Updated:
विज्ञापन
India vs Bangladesh : आज ही के दिन खेला गया था इतिहास का सबसे रोमांचक T20 मुकाबला, Dhoni की बिजली सी फुर्ती ने जीता दिल

India vs Bangladesh : 4 साल पहले आज ही के दिन 23 मार्च 2016 को भारत और बांग्‍लादेश के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप में बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया था.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : कोरोना वायरस के कारण फिलहाल पूरी दुनिया में खेल पर ब्रेक लग गया है. भारत में ही नहीं पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन्‍स जिस आईपीएल टूर्नामेंट का बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं उसे भी स्‍थगित करना पड़ गया. बहरहाल इस बीच आपको एक ऐसे टी20 मैच के बारे में बताने वाले हैं, जो टी20 इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला था. वो मैच भारत और बांग्‍लादेश के बीच आज से 4 साल पहले खेला गया था. उस मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी की रणनीति का भी क्रिकेट जगत कायल हो गया था.

दरअसल आज से ठीक 4 साल पहले आज ही के दिन 23 मार्च 2016 को भारत और बांग्‍लादेश के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप में बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया था. उस मैच में दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ गई थीं.

23 मार्च 2016 को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपना लोहा मनवाया था. उस मैच में धौनी ने ऐसा नमूना पेश किया था जिसकी चर्चा आज भी होगी है. वर्ल्ड टी-20 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मैच था, जिसमें बांग्लादेश की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन धौनी ने पूरा पासा ही पलट दिया.

अंतिम गेंद पर रहमान को रन आउट कर धौनी ने पासा पलटा

इसमें कोई दो राय नहीं है कि 23 मार्च को भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गये मैच में बांग्लादेश भारत पर बीस साबित हो रहा था. लेकिन धौनी, जो मैदान पर अपने दिल से लिये गये फैसलों के कारण जाने जाते हैं, उन्होंने कुछ ऐसे फैसले किये, जिससे भारत ने मैच को बचा लिया और टी20 वर्ल्डकप में खुद को बनाये रखा. धौनी ने मैच में तमिम इकबाल को स्टंप आउट कर और अंतिम गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को रनआउट कर मैच को भारत के पाले में ला दिया. हार्दिक पटेल जैसे युवा खिलाड़ी को अंतिम ओवर देकर भी उन्होंने इच्छाशक्ति का परिचय दिया.

ऐसा था रोमांच

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी मैदान पर खेले गये मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 146 रन बनाए थे. 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम के विकेट भी लगातार अंतराल पर गिरते रहे. लेकिन, लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था.

बांग्लादेश ने 6 विकेट गंवाकर 19वें ओवर तक 136 रन बना लिए थे. क्रीज पर मुश्फिकुर रहीम और महमूदुल्लाह जमे हुए थे. आखिरी ओवर में मैच का रुख बदल गया. चौथी गेंद पर मुश्फिकुर रहीम कैच आउट हो गए. वहीं पांचवीं गेंद पर महमूदुल्लाह भी कैच आउट हुए. टीम इंडिया ने आखिरी 3 गेंद में बांग्लादेश को 2 रन नहीं बनाने दिए थे. इस मैच में अंतिम गेंद पर बांग्लादेश को दो रनों की दरकार थी.

धौनी ने आखिरी ओवर पांड्या को गेंदबाजी में लगाया. पांड्या ने धौनी की योजना के अनुसार गेंदबाजी की और गेंद को वाइड रखा, स्‍ट्राइक पर बांग्‍लादेश के बल्‍लेबाज शुवगाता थे, जैसे ही वो रन लेने के लिए भागे, धौनी ने थ्रो करने के बजाय तेजी से स्‍टंप की ओर भागे दूसरी छोर से मुस्तफिजुर रहमान भी अपना विकेट बचाने के लिए भागे, लेकिन धौनी ने तेजी से दौड़ लगा कर गिल्लियां बिखेर दीं. इस तरह से भारत ने रन से वो रोमांचक मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola