न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

Published by :Vaibhaw Vikram
Published at :09 Nov 2023 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

विश्व कप 2023 का 41वां मैच न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका खेला जाना है. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें वनडे मुकाबले में 11 बार आमने-सामने आ चुकी है. कुल मिलाकर मुकाबले में श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है.

विज्ञापन

विश्व कप 2023 का 41वां मैच न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका खेला जाना है. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप में चार मैच जीतकर और लगातार चार मुकाबला हारकर आ रही है. विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी थी. टीम ने शुरुआती चार मुकाबलों में जीत दर्ज की. जिसके बाद पांचवें मुकाबलें में टीम को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद न्यूजीलैंड लगातार अपने चार मुकाबले हार गई. न्यूजीलैंड टीम का अंतिम मुकाबला श्रीलंका के साथ है. श्रीलंकाई टीम विश्व कप से बाहर हो गई है. न्यूजीलैंड की टीम अपना ये मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी. दोनों टीमें वनडे मुकाबले में 11 बार आमने-सामने आ चुकी है. कुल मिलाकर मुकाबले में श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है. श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 6 बार हराया है. बता दें, शुक्रवार को बेंगलुरु में बारिश का अनुमान है. अगर श्रीलंका के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ जाती है तो उन्हें सिर्फ एक अंक से ही संतोष करना पड़ेगा. ऐसे में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान को बस अपने मैच जीतने की जरूरत है. फिर बेहतर नेट रन रेट वाली टीम आगे जाएगी. पाकिस्तान का रन रेट पहले से ही अफगानिस्तान से काफी बेहतर है.

NZ VS SL: हेड टू हेड रिकॉर्ड

विश्व कप मुकाबले में न्यूजीलैंड और श्रीलंका 11 बार एक दूसरे के आमना-सामना आ चुकी है. कुल मिलाकर रिकॉर्ड श्रीलंकाई टीम के पक्ष में है. श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 6 बार हराया है. न्यूजीलैंड 2003 से 2011 तक लगातार पांच मैचों में श्रीलंका से हारी है. वहीं, न्यूजीलैंड ने पिछले दो विश्व कप मुकाबलों में श्रीलंका को हराया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अन्य सभी प्रारूपों में न्यूजीलैंड श्रीलंका पर बढ़त बनाए हुए है.

बारिश हुई तो क्या होगा

बारिश के कारण मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिए जाएंगे. जिसके न्यूजीलैंड के कुल नौ अंक ही हो पाएंगे. ऐसे में वह दुआ करेगा कि इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम अफगानिस्तान को हरा दे. ताकी वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर बने रहे. अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी.

NZ VS SL: पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस विश्व कप का चौथा मैच खेला जाएगा. यह मैदान हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है. जहां पिछले 10 मैचों में से पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत 304 रन रहा है. न्यूजीलैंड ने अपना पिछला मैच इसी मैदान पर खेला था, जहां डीएलएस मेथड के हिसाब से पाकिस्तान को जीत मिल गई थी. न्यूजीलैंड टीम ने 401 रन बनाए थे, इससे यह समझ में आता है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है.

NZ VS SL: मौसम पूर्वानुमान

एक्यूवेदर के अनुसार, बेंगलुरु में पूरे दिन बारिश होने की संभावना है. दिन के समय बारिश की संभावना 90 फीसदी है. वहीं रात के समय गिरकार 86 फीसदी दर्ज की जा रही है. रात में बारिश का अनुमान 54 फीसदी है. वहीं, 91 फीसदी संभावना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे.

न्यूजीलैंड टीम की संभावित प्लेइंग 11

  • डेवोन कॉनवे

  • रचिन रवींद्र

  • केन विलियम्सन (कप्तान/विकेटकीपर)

  • डेरिल मिचेल

  • मार्क चैपमैन

  • ग्लेन फिलिप्स

  • मिचेल सैंटनर

  • टॉम लैथम (विकेटकीपर)

  • ईश सोढ़ी

  • टिम साउदी

  • ट्रेंट बोल्ट

श्रीलंका टीम की संभावित प्लेइंग 11

  • पथुम निसांका

  • कुसल परेरा

  • कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर)

  • सदीरा समरविक्रमा

  • चरिथ असलांका

  • एंजेलो मैथ्यूज

  • धनंजय डी सिल्वा

  • महिश तीक्षणा

  • दुष्मंता चमीरा

  • कसुन रजिथा

  • दिलशन मदुशंका

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola