ePaper

NAM vs SCO T20WC: ट्रंपलमैन और फ्राइलिंक चमके, नामीबिया ने स्कॉटलैंड को चार विकेट से हराया

Updated at : 27 Oct 2021 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
NAM vs SCO T20WC: ट्रंपलमैन और फ्राइलिंक चमके, नामीबिया ने स्कॉटलैंड को चार विकेट से हराया

Abu Dhabi: Namibia's Ruben Trumpelmann, without cap, celebrates the dismissal of Scotland's George Munsey during the Cricket Twenty20 World Cup match between Namibia and Scotland in Abu Dhabi, UAE, Wednesday, Oct. 27, 2021.AP/PTI(AP10_27_2021_000198A)

NAM vs SCO T20WC Namibia beat Scotland by four wickets स्कॉटलैंड को हराकर नामीबिया प्वाइंट टेबल में दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. जबकि भारत 5वें और स्कॉटलैंड लगातार दो हार के बाद 6ठे स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन

Scotland vs Namibia T20WC Super 12 बायें हाथ के तेज गेंदबाजों रुबेन ट्रंपलमैन और जेन फ्राइलिंक की तूफानी गेंदबाजी से नामीबिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो मैच में बुधवार को स्कॉटलैंड को चार विकेट से हरा दिया. स्कॉटलैंड को हराकर नामीबिया प्वाइंट टेबल में दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. जबकि भारत 5वें और स्कॉटलैंड लगातार दो हार के बाद 6ठे स्थान पर बनी हुई है.

पहले ओवर में तीन विकेट चटकाने वाले ट्रंपलमैन (17 रन पर तीन विकेट) और फ्राइलिंक (10 रन देकर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने स्कॉटलैंड की टीम आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी.

Also Read: IND v NZ T20 World Cup: न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ नहीं खेल पायेगा यह धाकड़ बल्लेबाज

छठा मैच खेल रहे ट्रंपलमैन के करियर का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. स्कॉटलैंड की ओर से माइकल लीस्क 44 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. उनके अलावा क्रिस ग्रीव्स (25) और सलामी बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस (19) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए.

Also Read: T20 WC: वेस्टइंडीज-साउथ अफ्रीका मैच में टला बड़ा हादसा! पाकिस्तानी अंपायर ने एक गेंद पर 2 बार मौत को दी मात

नामीबिया ने इसके जवाब में जेजे स्मिट (23 गेंद में नाबाद 32, दो छक्के और दो चौके) और सलामी बल्लेबाज क्रेग विलियम्स (23) की पारियों की बदौलत पांच गेंद शेष रहते छह विकेट पर 115 रन बनाकर जीत दर्ज की.

नामीबिया को माइकल वान लिंगेन (18) और विलियम्स ने पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई. नामीबिया ने पावर प्ले में एक विकेट पर 29 रन बनाए.

इससे पहले नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और प्लेयर आफ द मैच ट्रंपलमैन ने पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर इस फैसला को सही साबित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola