MS Dhoni ने कुछ इस अंदाज में दिया अपने फैन को ऑटोग्राफ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है VIDEO

महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी चर्चा में रहते हैं. उनके फैन उनके लिए पागल रहते हैं. फैन के लिए धोनी का ऑटोग्राफ काफी मायने रखता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक फैन को ऑटोग्राफ दे रहे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिये हुए काफी समय हो गया है लेकिन उनका करिश्मा अब भी कायम है. जब भी भारत का पूर्व कप्तान बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आता है, तो पूरा स्टेडियम धोनी… धोनी… के शोर से गूंज उठता है. अब यह ज्यादातर इंडियन प्रीमियर लीग में होता है. फैंस के बीच विकेटकीपर बल्लेबाज का क्रेज वाकई इस दुनिया में सबसे ज्यादा है. धोनी अब क्रिकेट के मैदान पर कम ही नजर आते हैं, लेकिन उनसे जुड़ा कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता है.
एमएस धोनी का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी अपने एक फैन को टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दे रहे हैं. वीडियो में धोनी अपने एक फैन की सफेद टी-शर्ट के पीछे ऑटोग्राफ दे रहे हैं. प्रतिष्ठित क्रिकेटर से मिलकर प्रशंसक वास्तव में रोमांचित था. धोनी अगली बार 2023 इंडियन प्रीमियर लीग में दिखाई देंगे, जिसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को होनी है.
Also Read: MS Dhoni Dance Video: हार्दिक पांड्या के साथ डांस करते दिखे धोनी, ‘काला चश्मा’ पर जमकर थिरके माही
झारखंड की राजधानी रांची में जन्मे विकेटकीपर बल्लेबाज अगले सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करना जारी रखेंगे. वह 2008 में उद्घाटन सत्र के बाद से टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं. इस बीच ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि आगामी सीजन धोनी का एक खिलाड़ी के रूप में आखिरी सीजन हो सकता है. हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है. सीएसके ने मिनी नीलामी से पहले वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को रिलीज कर दिया और उन्हें अपने कोचिंग स्टाफ के बीच जगह दे दी.
https://twitter.com/TheDhoniEmpire/status/1601962815753158658
एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना , सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षणा.
रिलीज किये गये खिलाड़ी : ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिलने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन.
फ्रेंचाइजी के पास आगामी नीलामी में खर्च करने के लिए 20.45 करोड़ रुपये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




