Watch: एमएस धोनी के जन्मदिन पर फैंस ने लगाया विशाल कट-आउट, दूध से नहलाने का वीडियो वायरल

टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी शुक्रवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके फैंस दुनियाभर में अलग-अलग तरीके से उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के फैंस ने तो उनका विशाल कटआउट लगाया और उसको दूध से नहलाया.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस अलग-अलग ढंग से उनका जन्मदिन मना रहे हैं. आंध्र प्रदेश में उनके प्रशंसकों ने उनका एक विशाल कट-आउट लगाया. अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज शुक्रवार को 42 साल के हो गए और भारत के इस महान कप्तान के लिए हर तरफ से शुभकामनाएं आ रही हैं. भारत को ICC T20 विश्व कप 2007, ICC वनडे विश्व कप 2011 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जिताने वाले धोनी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है.
आंध्र प्रदेश में एमएस धोनी के फैंस ने हैदराबाद में उनका 52 फीट का और नंदीगामा में 77 फीट का कटआउट लगाया है. इतना ही नहीं फैंस ने अपने चहेते धोनी के कटआउट को दूध से लहलाया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल सीजन के दौरान, ‘कैप्टन कूल’ की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बड़ी संख्या में स्टेडियम में पहुंचे थे.
Also Read: VIDEO: धोनी की वह पारी, जिसने उन्हें रातों-रात बना दिया था स्टार, शतक जड़ते ही चलाई थी ताबड़तोड़ ‘गोलियां’
42 वर्षीय इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की. टेस्ट क्रिकेट में धोनी ने 90 मैच खेले, जिसमें 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाये. उन्होंने 224 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ छह शतक और 33 अर्धशतक बनाये. वह टेस्ट में भारत के लिए 14वें सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं. हालांकि, धोनी का सबसे मजबूत प्रारूप वनडे था.
https://twitter.com/DHONIism/status/1676949947113959425
धोनी ने वनडे इंटरनेशनल में 350 मैचों में 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाये. उन्होंने भारत के लिए 10 शतक और 73 अर्द्धशतक बनाये, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183* था. वह वनडे में भारत के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. सचिन तेंदुलकर 18,426 रनों के साथ शीर्ष पर हैं. वह अब तक के 11वें सबसे सफल वनडे बल्लेबाज भी हैं. वह निचले क्रम में आते हुए 50 से अधिक की औसत से 10,000 से अधिक रन बनाने में सफल रहे, जो उनके आंकड़ों को और भी आश्चर्यजनक बनाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




