MS Dhoni Chris Gayle Meetup: ‘थाला’ धोनी से मिले ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल, माही के लिए कही ये बड़ी बात

MS Dhoni Chris Gayle Viral Photos: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है. दोनों दिग्गजों की यह खास फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
MS Dhoni Chris Gayle Meets: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व दिग्ग्ज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली से मिलने और पुलिस की वर्दी में धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. इस बीच धोनी की मुलाकात ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल से हुई. गेल भी धोनी से मिलकर बेहद खुश हुए और उन्होंने इस खास पल की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की तैयारियों में लगे हैं. वहीं क्रिस गेल इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं और अन्य असाइनमेंट में व्यस्त हैं. इस बीच गेल की धोनी से मुलाकात हो गई. गेल ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘थाला’ धोनी के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही गेल ने कैप्शन में माही को टैग करते हुए लिखा, ‘लेजेंड्स अमर रहे.’ जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
गौरतलब है कि धोनी ने 2020 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी आईसीसी के तीन टूर्नामेंट- टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियन ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं. उनके कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. धोनी हाल ही में मैदान पर प्रैक्टिस के दौरान छक्के लगाते दिखे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा. इसके अलावा, धोनी की कुछ दिन पहले एक विज्ञापन की शूटिंग की तस्वीरें भी काफी वायरल हुईं, जिसमें वह पुलिस ऑफिसर की वर्दी में थे. वहीं ऐसा माना जा रहा है कि 41 साल के धोनी का यह आखिरी आईपीएल होगा. वह इसके बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










