World Cup 2023: स्टेडियम में अबतक 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा मैच, बन सकता है इतिहास
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Nov 2023 3:50 PM
Lucknow: India's batter Rohit Sharma plays a shot during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Sunday Oct. 29, 2023. (PTI Photo/ Manvender Vashist Lav)(PTI10_29_2023_000427B)
मौजूदा वर्ल्ड कप में अबतक कई रिकॉर्ड बने हैं, तो टूटे भी हैं. बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कहर बरपाया है और मैदान पर चौकों व छक्कों की बरसात कर दी है. वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी रिकॉर्ड बनाया है. आने वाले समय में आईसीसी टूर्नामेंट का इतिहास भी दर्शक बना डालेंगे.

वर्ल्ड कप 2023 में लीग चरण का अखिरी मैच 12 नवंबर को भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. उसके बाद नॉकआउट चरण के मैच खेले जाएंगे. सेमीफाइनल के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने क्वालीफाई कर लिया है. चौथे स्थान का फैसला आज हो जाएगा. अगर पाकिस्तान इंग्लैंड को बड़े अंतर से हटा देता है, तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस बन सकता है. अगर ऐसा नहीं होता है, तो न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी.

मौजूदा वर्ल्ड कप में अबतक कई रिकॉर्ड बने हैं, तो टूटे भी हैं. बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कहर बरपाया है और मैदान पर चौकों व छक्कों की बरसात कर दी है. वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी रिकॉर्ड बनाया है. आने वाले समय में आईसीसी टूर्नामेंट का इतिहास भी दर्शक बना डालेंगे.

दरअसल इस विश्व कप को अब तक दस लाख से अधिक लोग स्टेडियम में देख चुके हैं और यह आईसीसी के इतिहास में स्टेडियम में सबसे ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी वाला टूर्नामेंट बनने की राह पर है.
Also Read: ‘ये दो टीमें खेलेंगी विश्व कप का फाइनल मुकाबला’, पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने बताया
आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अभी टूर्नामेंट में छह मैच बाकी हैं और शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के मैच में दस लाख दर्शकों का आंकड़ा छू लिया गया है.

टूर्नामेंट ने डिजिटल और अलग अलग प्लेटफॉर्म पर देखे जाने के कई रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिये हैं. आईसीसी के इवेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा , दस लाख से अधिक दर्शक संख्या और रिकॉर्डतोड़ दर्शकों के चलते आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 ने वनडे प्रारुप में दर्शकों की रूचि और विश्व कप की लोकप्रियता की बानगी पेश की है. उन्होंने कहा , नॉकआउट चरण में और रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है.
Also Read: शुभमन गिल को युवराज सिंह ने ‘तराशा’, अब विश्व कप में बल्ले से उगल रहे आग
हालांकि वर्ल्ड कप के शुरुआती कुछ मैचों में दर्शकों की संख्या बेहद कम थी. जिससे बीसीसीआई की काफी आलोचना भी हुई थी. लेकिन भारत और पाकिस्तान मुकाबले में इस शिकायत को भी दूर कर दिया और रिकॉर्ड संख्या में दर्शक अहमदाबाद स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










